लाइव न्यूज़ :

हैप्पी बर्थडे ईशा गुप्ता: मॉडलिंग ने दिलाया ईशा को खास मुकाम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 28, 2019 08:40 IST

ईशा बिंदास होकर कहती हैं कि वह आज जो कुछ है, मॉडलिंग की वजह से है. इस क्षेत्र ने न सिर्फ उन्हें मान-सम्मान दिया,

Open in App
ठळक मुद्दे फेमिना मिस इंटरनेशनल- 2007 का ताज जीतने के बाद फिल्मी दुनिया में पदार्पण करने वालीं अभिनेत्री ईशा गुप्ता गुरुवार को 34वां बर्थडे मनाने जा रही हैं28 नवंबर 1985 को दिल्ली में जन्मीं ईशा को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए सात साल हो चुके हैं.

 फेमिना मिस इंटरनेशनल- 2007 का ताज जीतने के बाद फिल्मी दुनिया में पदार्पण करने वालीं अभिनेत्री ईशा गुप्ता गुरुवार को 34वां बर्थडे मनाने जा रही हैं. 28 नवंबर 1985 को दिल्ली में जन्मीं ईशा को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए सात साल हो चुके हैं.

इस दौरान उन्होंने कई अच्छी फिल्मों में काम किया है. अभी उनके पास सिर्फ एक फिल्म 'हेराफेरी 3' है. ईशा कभी भी बहुत ज्यादा फिल्मों पर आश्रित नहीं रही हैं. चर्चित मॉडल होने की वजह से वह अक्सर ही फैशन वर्ल्ड के किसी न किसी इवेंट को लेकर व्यस्त रहती हैं. फिल्म इंडस्ट्री में उनके कई शुभचिंतक हैं, जिनमें से एक हैं अजय देवगन जो उन्हें अपनी फिल्मों में अक्सर मौका देते हैं.

ईशा बिंदास होकर कहती हैं कि वह आज जो कुछ है, मॉडलिंग की वजह से है. इस क्षेत्र ने न सिर्फ उन्हें मान-सम्मान दिया, बल्कि अनुशासित जीवन का पाठ भी पढ़ाया है. वह कहती हैं, ''मैने बचपन से ही मां से सुन रखा है कि वक्त पर खाना और आराम करना स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी है.

लेकिन होता यह है कि हर कोई ज्यादा से ज्यादा काम करने के चक्कर में एकदम मशीन बन जाता है. मैं इस तरह से जीना पसंद नहीं करती. बेहद व्यस्त होने के बावजूद मैं एक सुकून की जिंदगी जीना चाहती हूं.''

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?