लाइव न्यूज़ :

क्या चैतन्य और सामंथा के अलग होने का कारण है ये शख्स? जानिए पूरी खबर

By वैशाली कुमारी | Updated: October 12, 2021 21:53 IST

सामंथा और नागा चैतन्य का अलग होना उनके फैन्स और करीबियों के लिए एक शॉकिंग न्यूज की तरह सामने आया है। पिछले दिनों दोनों ने अलग होने का ऐलान कर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसामंथा और चैतन्य ने अपनी चौथी सालगिरह से केवल चार दिन पहले ही अपने रिश्ते को ख़तम कर लिया हैइन चर्चाओं में एक नाम जो सामने आ रहा है वो है, प्रीतम जुकलेकर

कई बार हमारी दूसरों से बढ़ी नजदीकी हमारा अपनों से रिश्ता खराब कर देती है। सामंथा और नागा के बीच तलाक इसका ताजा उदाहरण है। रिपोर्ट्स की माने तो साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा की अपने स्टाइलिस्ट प्रीतम जुकलेकर से बढ़ती नजदीकियों की वजह से उनका तलाक हो गया।

सामंथा और नागा चैतन्य का अलग होना उनके फैन्स और करीबियों के लिए एक शॉकिंग न्यूज की तरह सामने आया है। पिछले दिनों दोनों ने अलग होने का ऐलान कर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था, दोनों की शादी टूटने की कई खबरें पहले से ही मीडिया में सामने आ रही थीं लेकिन ये सच साबित हो जाएंगी ऐसा किसी ने नहीं सोचा था। बहरहाल, दोनों का तलाक क्यों हुआ इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया में दोनों के अलग होने से संबंधित तमाम तरह कि खबरें जोरों से चल रही हैं, कोई दोनों के बीच आपसी सहयोग और मनमुटाव को कारण बता रहा है तो कोई किसी तीसरे के आने को। 

इन चर्चाओं में एक नाम जो सामने आ रहा है वो है, प्रीतम जुकलेकर। इनका  नाम चर्चा में है और इनका सीधा संबंध सामंथा और नागा से है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सामंथा की अपने स्टाइलिस्ट प्रीतम जुकलेकर से बढ़ती नजदीकियों की वजह से उनका तलाक हो गया। अब इन खबरों पर प्रीतम ने खुद चुप्पी तोड़ी है, प्रीतम ने एक इंटरव्यू में कहा कि इस मुद्दे पर नागा चैतन्य की चुप्पी से वो काफी दुखी हैं। प्रीतम ने आगे कहा कि सामंथा उनकी बहन जैसी हैं और वह उन्हें जीजी बुलाते हैं। प्रीतम ने कहा, मैं सामंथा को जीजी बुलाता हूं जिसका मतलब नॉर्थ इंडिया में बहन होता है, ऐसे में हमारे बीच लिंक अप कैसे हो सकते हैं? मैं चैतन्य को सालों से जानता हूं। उन्हें भी पता है कि मैं सामंथा के साथ कैसा रिश्ता शेयर करता हूं। उन्हें इस बारे में कुछ बोलना चाहिए था ताकि लोग मेरे और सामंथा के बारे में इस तरह के कमेंट ना पास करें और गलत अफवाहें ना फैलाएं, मेरे ख्याल से चैतन्य की तरफ से एक स्टेटमेंट भी लोगों को कुछ भी गलत ना सोचने पर मजबूर कर देता।

बता दे की सामंथा और चैतन्य ने अपनी चौथी सालगिरह से केवल चार दिन पहले ही अपने रिश्ते को ख़तम कर लिया है। सोचने वाली बात यह है कि इस शानदार जोड़े को आखिरकार किसकी नजर लग गई। अब देखना बाकी है कि इसपर नागा और सामंथा का क्या रिएक्शन होता है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारसाउथ सिनेमाविवाद
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!