लाइव न्यूज़ :

जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं 'बाहुबली' एक्टर प्रभास! एक्ट्रेस नहीं बल्कि इनसे रचा सकते हैं ब्याह

By मेघना वर्मा | Updated: August 4, 2019 09:46 IST

तेलगु फिल्म के बाद बॉलीवुड में भी अपना जादू चलाने वाले एक्टर प्रभास खुद को और उनकी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर ही रखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रभास जल्द ही फिल्म 'साहो' में दिखाई देंगे।प्रभास के साथ इस फिल्म में श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी।

बाहुबली फेम एक्टर प्रभास की दीवानगी फैंस में देखी जा सकती है। एक्टर प्रभास जल्द ही फिल्म 'साहो' में दिखाई देंगे। प्रभास अक्सर ही मीडिया से काफी दूर रहते हैं मगर जब भी वो मीडिया के सामने आते हैं उनसे उनकी शादी को लेकर सवाल किया जाता है। एक बार फिर से प्रभास फिल्म के अलावा अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। 

बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी से अफेयर की खबरों को एक्टर ने सिरे से खारिज किया है। अब खबर आ रही है कि प्रभास जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो प्रभास, यूएस बेस्ड बिजनसमैन की बेटी से ब्याह रचा सकते हैं। बताया तो ये भी जा रहा है कि साहो की रिलीज के बाद वो शादी करेंगे।

वहीं दूसरी ओर प्रभास के अंकल कृष्णा राजू ने मीडिया को बताया था कि प्रभास इस साल शादी करेंगे। वहीं एक्टर से जब शादी के बारे में पूछा गया तो इकनोमिक टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो उनकी पर्सनल लाइफ है और वो किसी भी चीज को अभी रिवील नहीं करना चाहते।

तेलगु फिल्म के बाद बॉलीवुड में भी अपना जादू चलाने वाले प्रभास खुद को और उनकी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर ही रखते हैं। जब उनसे उनकी शादी को लेकर या उनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया जाता है तो वह हर बार बात टाल जाते हैं।

'साहो' फिल्म की बात करें तो इस साल 30 अगस्त को ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म को पहले 15 अगस्त को रिलीज किया जाना था। मगर इसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' और जॉन एब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' रिलीज होगी। मेकर्स ने एक नोट जारी कर इस बात की जानकारी दी थी कि 'साहो' अब 30 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर दिखाई देंगी।

टॅग्स :प्रभास
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीPrabhas Movie Fauzi: प्रभास की 'फौजी' 2 पार्ट में होगी रिलीज, फिल्म मेकर्स ने शेयर किया अपडेट

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीKannappa Box Office Collection: विष्णु मांचू, प्रभास, अक्षय कुमार की फिल्म ने की अच्छी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीPushpa 2 Box Office Collection Worldwide: 32 दिन में 1,831 करोड़ रुपये की कमाई?, ‘पुष्पा 2’ ने रिकॉर्ड तोड़ बाहुबली 2 को पीछे छोड़ा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया