लाइव न्यूज़ :

क्या मनोज बाजपेयी हैं 170 करोड़ की संपत्ति के मालिक? जानिए बॉलीवुड अभिनेता ने क्या बताया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 24, 2023 20:00 IST

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने उन मीडिया रिपोर्ट्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी है जिसमें उनकी नेट वर्थ 170 करोड़ बताई गई है। मनोज बाजपेयी ने कहा कि 170 करोड़ तो नहीं लेकिन भगवान की दया से कि मेरा और मेरी पत्नी का बुढ़ापा अच्छे से गुजर जाएगा और मेरी बेटी सेट हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे मनोज बाजपेयी ने उन मीडिया रिपोर्ट्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी है जिसमें उनकी नेट वर्थ 170 करोड़ बताई गई है हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में 'बॉलीवुड और नेपोटिज्म' पर भी बात की कहा- भगवान की दया से कि मेरा और मेरी पत्नी का बुढ़ापा अच्छे से गुजर जाएगा

नई दिल्ली: अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने उन मीडिया रिपोर्ट्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी है जिसमें उनकी नेट वर्थ 170 करोड़ बताई गई है। मनोज बाजपेयी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में 'बॉलीवुड और नेपोटिज्म' से लेकर सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भी बात की।

आजतक को दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने 170 करोड़ की संपत्ति होने के सवाल पर कहा, "बाप रे बाप! अलीगढ़ और गली गुलियां करके? बिल्कुल नहीं... पर हां इतना जरूर है भगवान की दया से कि मेरा और मेरी पत्नी का बुढ़ापा अच्छे से गुजर जाएगा और मेरी बेटी सेट हो जाएगी।"

'बॉलीवुड और नेपोटिज्म' पर बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा, "हम जैसे लोग जो बाहर से आए हैं वो नेपोटिज्म को मन से लगाना थोड़ा बंद कर दें। जो लोग बाहर से आ रहे हैं, उनका परिवार या उनके माता-पिता एक ही चीज है वो है उनकी काबिलियत। अगर आपके अंदर टैलेंट नहीं है और नेपोटिज्म, नेपोटिज्म चिल्लाएंगे तो आपका कुछ नहीं हो सकता। काम सीखकर मुझे काम मिला है। आपको सिनेमा में काम नहीं मिल रहा तो आप थिएटर करिए। नेपोटिज्म बहुत सालों से है। पर बार-बार इसे एक्स्क्यूज बनाकर खुद को पीड़ित बताना, वह चीज गलत है।"

बॉलीवुड में नेपेटिज्म और अलग-अलग समूहों की गुटबाजी की बात लंबे समय से हो रही है। इस पर सबसे ज्यादा जोर देकर बात करने की शुरुआत सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हुई। यहां तक कि ये राजनीतिक मुद्दा भी बन गया और इसे आधार बनाकर फिल्मों के बॉयकॉट की बात भी होने लगी। 

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा, "सुशांत को मानसिक तौर पर कई चीजें परेशान कर रही थीं। वो मेरे से डिसकस करता था। जिस तरह का एक्टर वो बनना चाहता था, वहां जाने के लिए बहुत सारी पॉलिटिक्स से गुजरना पड़ेगा। उस पोजीशन को लेने के लिए बहुत राजनीति होती है तो सुशांत वह नहीं झेल पा रहा था। पर यह राजनीति उसको सहन करने की शक्ति नहीं थी। वह सहन नहीं कर पाया। वह बच्चा था। इसलिए आगे की चीजें हुईं। अगर आप मेरी बात करेंगे तो मैं मोटी चमड़ी का आदमी हूं। मुझे वहां तक नहीं जाना है, जहां राजनीति हो रही हो।"

टॅग्स :मनोज बाजपेयीबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच