लाइव न्यूज़ :

तो क्या 'रामायण' में साथ नजर आएंगे ऋतिक और दीपिका, डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया खुलासा

By मेघना वर्मा | Updated: August 23, 2019 13:08 IST

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा। साथ ही इस फिल्म को तीन पार्ट्स में प्रोजेक्ट किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म '83' में बिजी हैं।ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' ने ताबड़तोड़ कमाई की है।

आज के हिंदी सिनेमा में डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर ऑडियंस तक हर बार कुछ नया पहुंचाना चाहते हैं। हम यह कह सकते हैं कि 90 के दशक में बनने वाली बॉलीवुड फिल्मों से अलग कॉन्सेप्ट पर मूवी बन रही है। अब खबर है कि जल्द ही बड़े पर्दे पर रामायण फिल्म देखने को मिलेगी। जिसमें दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन साथ में दिखाई देने वाले हैं। इस खबर के बाद से ही फैंस में काफी एक्साइटमेंट थी। 

नितेश तिवारी ने अब इन खबरों पर अपनी टिप्पणी की है। फिल्म के बारे में सवाल किए जाने पर नितेश तिवारी ने इस सभी खबरों को अफवाह बताया है। कास्ट के बारे में बात करने पर उन्होंने बताया कि अभी वो फिल्म के कास्ट के बारे में सोच भी नहीं रहे हैं। अभी उनकी पूरी टीम फिल्म पर काम कर रही है। नितेश ने कहा एक बार फिल्म पर काम हो जाए तब कास्ट के बारे में सोचा जाएगा।

वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा। साथ ही इस फिल्म को तीन पार्ट्स में प्रोजेक्ट किया जाएगा। इस फिल्म को नितेश तिवारी और रवि उद्दावर मिलकर डायरेक्टर कर रहे हैं। अलग फिल्म में दीपिका और ऋतिक को कास्ट किया जाता है तो ऐसा पहली बार होगा जब दीपिका और ऋतिक एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म सुपर 30 ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। वहीं जल्द ही एक्टर फिल्म वॉर में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी होंगे। वहीं दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म छपाक में दिखेंगी। यह फिल्म एसिड अटैक विक्टिन लक्ष्मी अग्रवाल की  जिंदगी पर बनी है।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणऋतिक रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?