लाइव न्यूज़ :

भारत आकर वापस भी चले गए इरफान खान, किया ये खास काम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 26, 2018 16:38 IST

इरफान खान एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जादू बिखेरा है।

Open in App

इरफान खान एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जादू बिखेरा है। हाल ही में इरफान को कैंसर हुआ था। जिसके बाद से वह विदेश में अपना इलाज करवा रहे हैं। ऐसे में कई दिनों से खबरें जोर पर हैं कि इरफान जल्द देश वापस आने वाले हैं। 

ऐसा हुआ भी है लेकिन इस बात की किसी को कानों कान खबर भी नहीं लगी है। कहा जा रहा है कि इरफान खान दो दिन के लिए भारत आए थे। इस दौरान  उन्होने चुपचाप बिना किसी को बताए नासिक के त्रिंबकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के तुरन्त बाद ही इरफान इलाज के लिए लंदन चले गए हैं। यानि साफ है कि वह केवल भारत में पूजा करने ही आए थे। कहा जा रहा है वह मार्च में पूरी तरह से देश वापस आ जाएंगे।

कैंसर से रहे हैं जूझ

इरफान खान न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर से जूझ रहे हैं वो इन दिनों अपना ईलाज लन्दन में करवा रहे हैं। हाल ही में इरफान का छठा और आखिरी कीमो किया गया है। इससे पहले उनके 5 कीमो थैरेपी किए जा चुके हैं। जिसकी वजह से वह काफी कमजोर हो चुके हैं। जिसके चलते इरफान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

साथ ही इरफान खान जल्द ही वापस आकर अपनी आगामी फिल्म हिन्दी मीडियम 2 का शूटिंग भी शुरू कर देंगे। हांलाकि इरफान के भारत आने पर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी फैंस को अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। 

टॅग्स :इरफ़ान खानकैंसरबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतकोई चमत्कारी महाराष्ट्र को भी मिले

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल