लाइव न्यूज़ :

इरफान खान को याद कर एक बार फिर इमोशनल हुईं पत्नी सुतापा, लिखा- 'याद तुम्हारी आती रही रात भर'

By अमित कुमार | Updated: July 13, 2020 20:46 IST

बॉलीवुड में इरफान खान को हमेशा उनकी दमदार एक्टिंग के लिए याद किया जाएगा। बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी इरफान ने खुद को साबित किया था।

Open in App
ठळक मुद्देइरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने उनके लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है।सुतापा के इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इरफान की चाहत अपनी पत्नी के लिए जीने की थी, लेकिन बीमारी के कारण वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान एक ऐसे कलाकार थे जिनकी जगह शायद ही फिल्म इंडस्ट्री में कोई भर सकें। इरफान ने अपनी दमदार फिल्मों से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। इरफान की एक्टिंग से नए कलाकार काफी कुछ सीखते हैं। बॉलीवुड में इतना गहरा प्रभाव छोड़ने वाला यह शख्स अपने परिवार के लिए भी काफी मयाने रखता था। यही वजह है कि निधन के इतने दिनों के बाद भी परिवार वाले उन्हें भुला नहीं पा रहे हैं। 

पति के गुजर जाने के इतने दिनों के बाद एक बार फिर से इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने उनके लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। सुतापा ने साझा की गई तस्वीर के साथ लिखा- 'रहें ना रहें, हम महका करेंगे। हमारी बालकनी। याद तुम्हारी आती रही रात भर, ये खुशबू महकती रही रात भर।' सुतापा के इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर फिर फैंस को याद आए इरफान

सुतापा का यह इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इस पर तरह तरह से कमेंट करके इरफान को फिर से याद कर रहे हैं। इरफान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रस्त थे। इस बीमारी के बारे में उन्हें साल 2018 में पता चला था, जिसके बाद उन्होंने ट्विटर के माध्यम से इस बारे में अपने फैंस को जानकारी दी थी। इरफान की चाहत अपनी पत्नी के लिए जीने की थी, लेकिन बीमारी के कारण वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

बेहद दिलचस्प थी सुतापा और इरफान की लव स्टोरी

इरफान की निजी जिदंगी बहुत ही दिलचस्प थी। इरफान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सुतापा से उनकी पहली मुलाकात नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के एक्टिंग सेशन के दौरान हुई थी। दोनों फिर अच्छे दोस्त बन गए। देखने ही देखने दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। इसके बाद दोनों ने 1996 में शादी करने का फैसला किया।

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!