लाइव न्यूज़ :

वाइफ सुतापा सिकदर के लिए दोबारा जीना चाहते थे इरफान खान, इंटरव्यू में कही थी दिल छू लेने वाली बातें

By अमित कुमार | Updated: April 29, 2020 14:35 IST

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान आखिरी बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आए थे। इस फिल्म में इरफान के साथ राधिका मदान, दीपक डोबरियाल, कीकू शारदा, डिंपल कपाडि़या, पंकज त्रिपाठी, रणवीर शौरी जैसे कलाकार थे।

Open in App
ठळक मुद्देइसी साल एक इंटरव्यू में इरफान खान ने कहा था कि वो अपनी पत्नी के लिए जिंदा रहना चाहते हैं।मंगलवार को अचनाक इरफान की तबीयत बिगड़ने की खबर मिली और बुधवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का बुधवार को निधन हो गया है। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे इरफान ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांसे ली। लेकिन इरफान अभी मरना नहीं चाहते थे वो इस बीमारी को हराना चाहते थे। कैंसर से जंग जीतने की इच्छा लिए उन्होंने कई बार फैंस तक अपनी बात रखी। इरफान को फैंस से भी हमेशा सपोर्ट मिलता रहा।

इसी साल एक इंटरव्यू में इरफान खान ने कहा था कि वो अपनी पत्नी के लिए जिंदा रहना चाहते हैं। वो उसके लिए एक बार फिर जीना चाहते हैं। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कैंसर को लेकर कई सारी बातें बताई जिसे सुन कर एक बार लगा कि वह कैंसर को मात दे देंगे। लेकिन मंगलवार को अचनाक उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिली और बुधवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में इरफान ने अपनी बीमारी से जुड़ी कई बातों को शेयर किया था। इरफान ने कहा था, 'इस खतरनाक बीमारी के दौरान वह अपने परिवार के काफी क्लोज आ गए। उन्होने कहा था, 'मैंने अपने बेटों के साथ बहुत सारा समय बिताया जो मेरे लिए अच्छी बात रही। मेरा बड़ा वाला बेटा अब समझदार हो चुका हूं, लेकिन छोटे के अंदर अभी भी बचपना है। वह अभी टीनएज उम्र में हैं, इसलिए मैंने उसके साथ काफी समय स्पेंड किया।' 

इसके अलावा अपनी पत्नी को लेकर इरफान ने कहा था, 'सुतापा के बारे में क्या कहूं? वह हर समय मेरे साथ रही। अगर मुझे जिंदगी मिलती है तो मैं एक बार फिर अपनी पत्नी के लिए जीना चाहूंगा। मेरे अंदर कभी-कभी बहुत ही भयंकर बेचैनी से होने लगती थी, लेकिन सुतापा की वजह से ही मैं जिंदा रह पाया। वह मेरे लिए सबकुछ है।'

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!