लाइव न्यूज़ :

'कारवां' का ट्रेलर हुआ रिलीज, दुलकर सलमान के साथ डेड बॉडी की तलाश में जुटे इरफ़ान खान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 27, 2018 12:35 IST

दुलकर सलमान तमिल फिल्मों के बड़े स्टार हैं और यह उनकी पहली बॉलीवुड मूवी है।

Open in App

मुंबई, 27 जून: बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान खान की फिल्म 'कारवां' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें इरफ़ान के अलावा दुलकर सलमान, मिथिला पालकर भी हैं। ट्रेलर की शुरुआत दुलकर सलमान से शुरू होती है जिसमें उन्हें एक ट्रेवल एजेंसी से कॉल आती है।  जिसमें एक औरत उन्हें बताती है कि उनके पिता की मौत हो गई है। हम आपको आपके पिता की डेड बॉडी भेज रहे हैं।

जिसके बाद दुलकर अपने प्यारे दोस्त शकत (इरफ़ान खान) के साथ बॉडी लेने जाते हैं। लेकिन यहां उन्हें उनके पिता की डेड बॉडी नहीं मिलती है। फिर शुरू होता है डेड बॉडी को पाने का 'कारवां' जिसमें उनके साथ मिथिला पालकर भी जुड़ जाती हैं।   

दुलकर सलमान तमिल फिल्मों के बड़े स्टार हैं और यह उनकी पहली बॉलीवुड मूवी है। दुलकर के पिता ममूटी भी मलयालम सिनेमा के लेजेंड्स में शुमार हैं। वहीं, मिथिला की भी यह डेब्यू मूवी है।

फिल्म को केरल के खूबसूरत इलाकों में शूट किया गया है। जो दर्शकों को काफी पसंद आएगा। वहीं ट्रेलर में इरफ़ान खान की दमदार एक्टिंग और कुछ कॉमेडी भी देखने को मिल रही है।

बता दें कि इरफान खान इन दिनों अपनी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए इन दिनों लंदन में है। फिल्म 'कारवां' से पहले उनकी फिल्म ‘ब्लैकमेल’ रिलीज हुई थी। अभी हाल ही में इरफान ने लंदन से ही एक भावुक खत भी लिखा था जो चर्चाओं में आ गया था।

टॅग्स :इरफान पठानकारवां
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

क्रिकेटसंजू सैमसन पर शुभमन को तरहीज?, टी20 उप-कप्तान बनाया, बार-बार फेल हो रहे गिल, विश्व कप से पहले टीम इंडिया के पास चुनौती, पठान ने कहा- कोच गंभीर को सोचना पड़ेगा

क्रिकेटRO-KO को लेकर चौंकाने वाली खबर: रोहित शर्मा और विराट कोहली को 'घरेलू क्रिकेट खेलने' के लिए बेरहमी से कहा गया

क्रिकेट'कुत्ते का गोश्त खाया हुआ है इसलिए भौंक रहा है कबसे': जब इरफान पठान ने शाहिद अफरीदी को चुप कराने के लिए कहा था | VIDEO

क्रिकेटएमसीजी टेस्ट हार के एक दिन बाद रोहित शर्मा का 2024 का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?