लाइव न्यूज़ :

इरफान खान ने निधन से पहले इस तरह से की कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद, नहीं चाहते थे किसी को इस बात की लगे भनक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 30, 2020 15:53 IST

Irrfan Khan Donate Money For Needy: इरफान खान से जुड़ी नई रिपोर्ट सामने आ रही हैं कि मरने से पहले वो जरूरतमंदों के लिए एक खास नेक काम करके गए हैं...

Open in App
ठळक मुद्देइरफान खान ने 29 अप्रैल 2020 को अंतिम सांस ली थी।लॉकडाउन के कारण सिर्फ परिवार की मौजूदगी में इरफान का अंतिम संस्कार किया गया।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार अभिनेताओं में शुमार इरफान खान (Irrfan Khan) ने 53 साल की उम्र में 29 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ पूरा देश शोक में डूबा गया था। इरफान खान की गिनती बी-टाउन के बेहतरीन एक्टर्स में होती है। उन्हें आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium) में देखा गया, जिसमें उन्होंने एक हलवाई की भूमिका निभाई थी। इरफान के निधन से हर कोई हैरान रह गया था।

 कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण सिर्फ परिवार की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अब इरफान खान से जुड़ी नई रिपोर्ट सामने आ रही हैं कि मरने से पहले वो जरूरतमंदों के लिए एक नेक काम करके गए। टाइम्स की खबर के अनुसार इरफान खान ने कोरोना वायरस के कारण प्राभवित लोगों की मदद की थी।

इस दुनिया से जाने से पहले इरफान ने आर्थिक मदद की थी। इस बात का खुलासा इरफान के एक दोस्त ने किया है।इरफान खान के जयपुर में रहने वाले करीबी दोस्त जियाउल्लाह ने इस बारे में बताया है। एक्टर के दोस्त का कहना है कि कोरोना वायरस की स्थिति में हम लोगों की मदद के लिए पैसा जमा कर रहे थे।

जब  जब हमने उनके भाई से बात की तो इरफान खान भी मदद करने के लिए तैयार हो गए। यहां तक कि इरफान ने गरीब लोगों के लिए धन की मदद करते वक्त एकमात्र शर्त ये रखी थी कि किसी को पता ना चले उन्होंने मदद की है। इरफान का मानना था कि लोगों की मदद करना केवल महत्वपूर्ण है। लेकिन अब वो हमारे बीच नहीं रहे तो इस बात का खुलासा कर रहा हूं।

दोस्त ने कहा है कि  यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम सभी को बताएं कि इस तरह के भी लोग हैं। इरफान खान के बचपन के दोस्त ने यह भी बताया कि उन्हें पतंग उड़ाने का त्योहार बहुत पसंद था। इरफान के निधन को अब एक महीना हो गया है।

इरफान की पत्नी सुतापा ने हाल ही में बेहद इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। लोग इस पर तरह तरह से कमेंट करके इरफान को फिर से याद कर रहे हैं। मरने से पहले वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रस्त थे। इस बीमारी के बारे में उन्हें साल 2018 में पता चला था, जिसके बाद उन्होंने ट्विटर के माध्यम से इस बारे में अपने फैंस को जानकारी दी थी

 

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड गॉसिपकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!