लाइव न्यूज़ :

Irrfan Khan Love Story: फिल्मी ड्रामे से कम नहीं इरफान और सुतापा की लवस्टोरी, शादी के लिए धर्म बदलने को भी तैयार थे एक्टर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 29, 2020 15:53 IST

लंबे समय तक ब्रेन कैंसर से लड़ रहे इरफान पिछले साल ही लंदन में इलाज करवा कर वतन लौटे थे। इरफान की निजी जिंदगी बहुत ही दिलचस्प थी।

Open in App
ठळक मुद्देइरफान की शादी और प्रेमकहानी के काफी फिल्मी थी।इरफान के मुताबिक सुतपा से उनकी पहली मुलाकात नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के एक्टिंग सेशन के दौरान हुई थी

बॉलीवुड इरफान खान को हमेशा उनकी दमदार एक्टिंग के लिए याद किया जाएगा। बॉलीवुड हो या हॉलीवुड कही भी एक्टर ने खुद को हर जगह साबित किया।  एक्टर इरफान पठान ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है। इरफान के यूं चले जाने से हर कोई दुख में डूब गया है। फैंस को भरोसा ही नहीं हो रहा है कि एक्टर यूं चला गया है।  इरफान ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपनी अंति सांस ली है।मंगलवार को उन्हें कॉलन इन्‍फेक्‍शन (Colon infection) की शिकायत पर भर्ती करवाया गया था। लंबे समय तक ब्रेन कैंसर से लड़ रहे इरफान पिछले साल ही लंदन में इलाज करवा कर वतन लौटे थे। इरफान की निजी जिदंगी बहुत ही दिलचस्प थी।

उनकी शादी और प्रेमकहानी के काफी फिल्मी थी। इरफान के मुताबिक सुतापा से उनकी पहली मुलाकात नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के एक्टिंग सेशन के दौरान हुई थी। दोनों फिर अच्छे दोस्त बन गए। देखने ही देखने दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे।

उस दौर में लोग लिव-इन रिलेशनशिप के बारे में बात भी नहीं करते थे। इरफान ने खुद बताया था कि कोर्स खत्म होने तक दोनों को प्यार हो गया था। उस वक्त इरफान और सुतापा लिव इन रिलेशन में रहने लगे थे। इस दौरान जब सुतपा प्रेग्नेंट हो गई। ऐसे में उन्होंने अपने एक कमरे के घर को छोड़कर दो कमरों का घर लेने की सोची। इसके बाद दोनों ने 1996 में शादी करने का फैसला किया।

उन्होंने सुतापा से कहा कि अगर उनके परिवार वाले चाहें तो मैं हिंदू धर्म अपनाने को तैयार हूं। लेकिन इसकी जरूरत नहीं पड़ी। सुतापा के परिवार ने उन्हें वैसे ही अपना लिया था और दोनों हमेशा के लिए एक हो गए थे।

 इरफान ने बताया था कि मेरी वाइफ मेरी सबसे बड़ी आलोचक है। लेकिन यदि वह कहती है कि मेरी परफॉर्मेंस अच्छी थी तो मैं बिना किसी सवाल के मान लेता हूं। आज इरफान अपनी पत्नी और बच्चों को अकेला छोड़कर चले गए हैं।

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!