लाइव न्यूज़ :

आमिर खान का 'बेटा' कहने पर भड़क गईं इरा खान, इंस्टाग्राम यूजर को दिया ये जवाब

By विनीत कुमार | Updated: May 18, 2021 10:44 IST

आमिर खान की बेटी इरा खान अक्सर चर्चा में रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। अपने विचार को खुल कर दुनिया के सामने रखने वाली इरा खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइंस्टाग्राम यूजर के सवाल पर भड़कीं इरा खान, Ask Me Anything सेशन में दिया मुंहतोड़ जवाबयूजर ने पूछा था- 'आप तो आमिर खान के बेटे हो ना?', इस सवाल पर इरा ने कहा- मैं उनकी बेटी हूंइरा इससे पहले भी कई बातों के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा में रही हैं

आमिर खान की बेटी इरा खान (Ira Khan) उन स्टार किड्स में शामिल हैं जो अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी वे काफी एक्टिव और अक्सर फैंस से भी अपनी बातें साझा करती रहती हैं। इरा खान एक बार फिर चर्चा में हैं और उसकी वजह भी बेहद खास है। दरअसल, उन्हें एक यूजर ने 'आमिर खान का बेटा' कहा, जिससे वे भड़क गई और मुंहतोड़ जवाब भी दिया।

इरा ने असल में इंस्टाग्राम पर Ask Me Anything सेशन रखा था जिसमें वे यूजर्स से सवालों का जवाब दे रही थीं। इसी दौरान एक इंस्टाग्राम यूजर ने पूछा- 'आप तो आमिर खान के बेटे हो ना?' इरा को य़े सवाल रास नहीं आया। इरा ने तुरंत जवाब दिया- मैं उनकी बेटी हूं लेकिन क्या लिंगबोधक संज्ञा नहीं हैं?'

गौरतलब है कि इरा अपने विचारों को खुलकर सामने रखती रही हैं। उनकी सोश मीडिया पर अच्छी-खासी फॉलोइंग है और अक्सर वे मानसिक स्वास्थ्य या पर्सनल लाइफ जैसे मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया पर बात करती नजर आती हैं।

बताते चलें कि इरा ने हाल में अपना जन्मदिन भी मनाया था और उनके बॉयफ्रेंड ने इंस्टाग्राम पर इरा की बचपन की तस्वीर डाली थी। इंस्टाग्राम पर Ask Me Anything सेशन में इरा के बॉयफ्रेंड को लेकर भी एक यूजर ने सवाल पूछा था, जिसका उन्होंने जवाब दिया।

यूजर ने इरा से पूछा था कि क्या वो मराठी बोलना जानती हैं क्योंकि उनका बॉयफ्रेंड नुपूर शिखारे एक मराठी हैं। इस पर इरा ने जवाब दिया, 'नहीं लेकिन मैं समझ सकती हूं।'

इरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे काफी पहले ही साफ कर चुकी हैं कि अभिनय में उनकी दिलचस्प नहीं है। हालांकि उन्होंने हाल में डायरेक्टोरिल डेब्यू किया है। उन्होंने यूरिपेड्स मेडिया 2019 नाम के एक नाटक का निर्देशन किया, जिसमें हेजल कीच अहम भूमिका में थीं।

 

टॅग्स :इरा खानआमिर खानबॉलीवुड गॉसिपइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!