लाइव न्यूज़ :

सलमान, कैटरीना और रणबीर जल्द दिखेंगे एक साथ?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 22, 2018 11:32 IST

सलमान खान, कैटरीना कैफ़ और रणबीर कपूर को एक साथ देखना बेहद रोमांचक होगा। खबरों के अनुसार फैंस जल्द ही इन तीनों स्टार्स को एक साथ देखेंगे।

Open in App

मुंबई, 22 मई: फैंस के लिए सलमान खान, कैटरीना कैफ़ और रणबीर कपूर को एक साथ देखना किसी विज़ुअल ट्रीट से कम नहीं होगा। लेकिन रुकिए, अगर आप इन तीनों को एक साथ किसी मूवी में देखने का सोच रहे हैं तो अभी उसके लिए आपको कुछ इंतज़ार करना पड़ेगा। हम बात कर रहे हैं आईपीएल के फिनाले की. 

खबरों के अनुसार इस बार आईपीएल के फिनाले में सलमान खान, कैटरीना कैफ़ और रणबीर कपूर के अलावा करीना कपूर खान, सोनम कपूर, जैकलीन फर्नांडीज़ और कार्तिक आर्यन भी परफॉर्म करेंगे। लेकिन यहाँ भी तीनो को एक साथ देखना फैंस के लिए मुनासिब नहीं होगा। तीनों ही स्टार्स अपने सांग्स पर अपनी सोलो परफॉर्मेंस देंगे।

इन सितारों के परफॉर्म करने पर आईपीएल की तरफ से कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है लेकिन खबरों के अनुसार सलमान खान जैकलीन फर्नांडीज़ के साथ अपनी आने वाली मूवी 'रेस 3' के गाने 'हीरिये' पर डांस करेंगे। कैटरीना कैफ टाइगर ज़िंदा है के गाने पर सोलो परफॉर्म करेंगी। कार्तिक आर्यन अपनी सुपरहिट मूवी 'सोनू के टीटू की स्वीटी ' के पॉपुलर गानों 'दिल चोरी साडा हो गया और बॉम डिगी डिगी' पर परफॉर्म करेंगे। 

रणबीर कपूर आईपीएल 2018 के फिनाले पर दो घंटे की प्रस्तावना (प्रील्यूड)  'क्रिकेट फाइनल - पार्टी तो बनती है' प्रस्तुत करेंगे जिसका प्रसारण स्टार प्लस पर होगा। इस आईपीएल फिनाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 27 मई को स्टार इंडिया नेटवर्क पर होगा।

टॅग्स :आईपीएल 2018सलमान खानकैटरीना कैफरणबीर कपूरकरीना कपूरसोनम कपूरजैकलीन फर्नांडीज़कार्तिक आर्यन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम