लाइव न्यूज़ :

International Womens Day 2020: बॉलीवुड में होगी इन एक्ट्रेसेस की एंट्री, अजय देवगन की फिल्म के लिए साइन हुई साउथ की सुपरहिट हीरोइन

By अमित कुमार | Updated: March 3, 2020 07:25 IST

International Womens Day 2020: आज हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जो इस साल बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जुन रेड्डी की प्रीति बनकर सुर्खियां बटोरने वाली साउथ एक्ट्रेस शालिनी पांडेय भी इस साल बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा इस साल बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय के साथ फिल्म पृथवीराज से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं।

बॉलीवुड में हर साल कई एक्ट्रेसेस लॉन्च की जाती है। लेकिन लंबे अर्से तक फैंस के जहन में अपनी छाप छोड़ने में इनमें से बहुत कम ही कामयाब हो पाती हैं। इंटरनेशल विमेंस डे  8 मार्च को मनाया जाने वाला है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जो इस साल बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। टीवी और बाहरी दुनिया के कई ऐसी एक्ट्रेसेस इस साल अपनी हुनर का एक नया परिचय देने के लिए तैयार होंगी। 

मैदान में अजय देवगन के साथ नजर आएंगी कृति सुरेश

मैदान- नेशनल अवॉर्ड विजेता एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश अजय देवगन के साथ मैदान फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। साउथ में कीर्ति सुरेश कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। फिल्म की कहानी फुटबॉल के एतिहास के पलों के आस पास घूमती नजर आएगी। इस फिल्म के ऐलान के बाद से ही फैंस इसको लेकर बेसब्र हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सभी कलाकार फिल्म की शूटिंग जोरशोर से कर रहे हैं। खबर के अनुसार मार्च तक मैदान फिल्म की पूरी शूटिंग हो जाएगी। 

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को मिला अक्षय कुमार का साथ

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय के साथ फिल्म पृथवीराज से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में मानुषी छिल्लर 'संयोगिता' का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। मानुषी छिल्लर फिल्म के ऑडिशन को पास करने के बाद से ही रिहर्सल में लगी हुई हैं। एक इंटरव्यू में मानुषी ने बताया की उनके लिए यश राज फिल्म्स में लीड रोल में चुना जाना बहुत सम्मान की बात है।

अमिताभ बच्चन के साथ टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा को मिला बड़ा मौका 

टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा इस साल बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। इसमें वे अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी जैसे बड़े सितारों के साथ काम करेंगी। इससे पहले उन्होंने साल 2007 में कहे ना कहें से टीवी में एक्ट‍िंग डेब्यू किया था। उन्हें एक हजारों में मेरी बहना है सीरीयल से पहचान मिली थी, इस सीरीयल में उन्होंने जीविका का रोल प्ले किया था। इसके अलावा एक नई पहचान सीरीयल में साक्षी के किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था। 

अर्जुन रेड्डी की प्रीति रणवीर सिंह के साथ आएंगी नजर

अर्जुन रेड्डी की प्रीति बनकर सुर्खियां बटोरने वाली साउथ एक्ट्रेस शालिनी पांडेय भी इस साल बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। शालिनी पांडेय रणवीर सिंह के साथ फिल्म जयेशभाई जोरदार से हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत कर रही हैं। वही फिल्म की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। 

कैटरीना कैफ की बहन का भी होगा बॉलीवुड में डेब्यू

कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ इस साल ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। खबर है कि इसाबेल कैफ फिल्म 'क्वाथा' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म में वह  'लवयात्री' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर चुके आयुष शर्मा के साथ मुख्य भूमिका में होंगी। 

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसमानुषि छिल्लरबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!