लाइव न्यूज़ :

International Women's Day 2024: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने अपने दम पर बनाई पहचान, स्टारडम ऐसा कि फीके लगते हैं मेल एक्टर

By अंजली चौहान | Updated: March 6, 2024 13:41 IST

International Women's Day 2024: बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस हर महिला के लिए प्रेरणादायक हैं।

Open in App

International Women's Day 2024: महिलाओं को सम्मान देने के लिए हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। 8 मार्च को इस खास दिन को सेलिब्रेट किया जाता है जिसे लोग अपने-अपने ढंग से मनाते हैं। यह दिन दुनिया भर में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के महत्व की याद दिलाता है। जब भी वुमन एम्पावरमेंट की बात होती है तो पेशेवर मोर्चे वाली महिलाओं का जिक्र किया जाता है। जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्रियों का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। समाज से ऊपर उठ कई अभिनेत्रियां अपने सपनों को पूरा करती हैं और बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने काम का लोहा मनवा लिया है। 

बॉलीवुड हसीनाएं हर महिला के लिए प्रेरणा का काम कर रही है ये न सिर्फ अपनी फिल्मों से बल्कि अपने निजी जीवन से भी प्रेरणा दे रही हैं। महिला दिवस के नजदीक आने के साथ ही हम आपको उन पावरफुल वुमन के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने दम पर एक अलग पहचान बनाई है।

1- प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड में सालों तक हिट फिल्में देनी वाली प्रियंका चोपड़ा आज एक पत्नी और मां हैं। 17 साल की उम्र में मिस इंडिया, राष्ट्रीय पुरस्कार धारक, बॉलीवुड मेगास्टार ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी कला का प्रदर्शन किया है। प्रियंका चोपड़ा के न सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी फैन्स हैं। प्रियंका ने सात खून माफ, डॉन, बाजीराव मस्तानी, ऐतराज जैसी तमाम फिल्मों में अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया। कई फिल्मों में उनका रोल मेल एक्टर से भी ज्यादा पावरफुल है।

2- कंगना रनौत 

अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाने वाली कंगना रनौत अकेले फिल्मों को चलाती है। उनकी क्वीन, तन्नू वेड्स मन्नू, धाकड़, तेजस, मणिकर्णिका, फैशन जैसी फिल्मों में उन्होंने दर्शकों को अपनी एक्टिंग से कायल कर दिया। कंगना रनौत बिना मेल एक्टर के कई फिल्में अब तक बड़े पर्दे पर दे चुकी हैं जिनमें से लगभग सभी ने दर्शकों का दिल जीता है। 

3- दीपिका पादुकोण

जल्द ही मम्मी बनने वाली दीपिका पादुकोण पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ में एख दम परफेक्ट वुमन की भूमिका निभाती हैं। बैक-टू-बैक हिट देने वाली एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। बाजीराव मस्तानी, पठान, पदमावत, फाइटर, गहराइया, रामलीला जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से फैन्स का दिल जीत लिया है। इनमें से कई फिल्मों में दीपिका मेल एक्टर पर भारी पड़ी।

4- अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज दो बच्चों की मां हैं और अपने मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। अनुष्का शर्मा ने कई सालों तक हिट फिल्में दी हैं जिनमें उनके रोल ने अभी तक दर्शकों के मन में अलग जगह बनाई है। शाहरुख खान के साथ डेब्यू करने वाली अनुष्का के सामने एक वक्त को शाहरुख भी फीके लगते हैं। उन्होंने पीके के साथ 300 करोड़ क्लब में जगह बनाई और सलमान खान की फिल्म (सुल्तान) में चमकीं, जो अन्यथा आर्म कैंडीज तक ही सीमित हैं। तीनों खानों के साथ काम कर चुकी अनुष्का शर्मा लाखों चाहने वालों के दिलों में बसती हैं।

5- ऐश्वर्या राय बच्चन 

1994  में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली  ऐश्वर्या राय बच्चन मीडिया की चकाचौंध के बीच भी खुद की सादगी के लिए जानी जाती हैं। उनकी सादगी के लाखों लोग कायल है। देवदास, जोधा अकबर, हम दिल दे चुके सनम जैसी फिल्मों में उनके किरदार ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। आज भी उनके स्टारडडम के आगे कई सेलेब्स फीके हैं।

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसअनुष्का शर्माप्रियंका चोपड़ादीपिका पादुकोणसोनम कपूरऐश्वर्या राय बच्चनकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार