लाइव न्यूज़ :

'इंदू की जवानी' फिल्म के निर्माता रयान इवान स्टीफन का कोरोना से निधन, फिल्मी हस्तियों ने जताया शोक

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 30, 2021 12:50 IST

'इंदु की जवानी' और 'देवी' जैसी फिल्मों के निर्माता रयान इवान स्टीफन का कोरोना के कारण निधन हो गया है। उनके निधन पर कई फिल्मी हस्तियों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।

Open in App
ठळक मुद्देइंदु की जवानी और देवी जैसी फिल्मों के निर्माता रयान इवान स्टीफन का निधनकोरोना संक्रमण से पीड़ित थे रयानफिल्मी हस्तियों ने दी शोकपूर्ण श्रद्धांजलि

मुंबई: 'इंदु की जवानी' और देवी जैसी फिल्मों के निर्माता रयान इवान स्टीफन का कोरोना के कारण  निधन हो गया है। उनके निधन पर कियारा आडवाणी, वरुण धवन, मनोज बाजपाई , दीया मिर्जा और अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने शोक जताया है ।  एक्टर वरूण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'RIP रयान' । वहीं एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने लिखा, 'हमारा सबसे अच्छा दोस्त चला गया ।' 

मनोज बाजपेयी ने ट्वीट किया, 'रयान जैसे अच्छे इंसान को जानने वाले सभी लोगों के लिए यह चौंकाने वाली खबर है । वाकई, यह सच रही हो सकता । मैं आपको याद करूंगा मेरे दोस्त रयान ।' मनोज बाजपेयी ने सुपर्णा वर्मा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

वहीं सुपर्णा ने लिखा, ' जीवन क्रूर है लेकिन आप दयालु थे । एक क्रूर  दुनिया में आपके साथ के लिए धन्यवाद । मुझे खुशी है कि हमने कुछ कहानियों पर साथ काम किया । उन्हें लिखने आपकी वजह से खुशी थी । आप अपने पीछे बहुत लोगों  को छोड़ गए जो आपसे प्यार करते हैं । ईश्वर की कृपा आप पर बनी रहे ।

वही दीया मिर्जा ने ट्वीट किया, 'यह दिल को तोड़ने वाली खबर है । सबसे अच्छे इंसानों में से जिसे मैं जानती थी।' फरहान अख्तर ने ट्विटर पर पोस्ट किया, 'रयान के निधन के बारे में सुनकर दुखी और स्तबध हूं । बहुत जल्दी चले गए आप ।  उनके परिवार के प्रति संवेदना।'

रयान स्टीफन ने  एक फिल्म पत्रिका के साथ एक क्लब रिपोर्टर के रूप में अपना करियर शुरू किया । उन्होंने शोटाइम और स्टारडस्ट जैसे प्रकाशन के साथ काम किया है और यहां तक कि उन्होंने वेब पोर्टल मजा मीडिया पर एक सलाहकार के रूप में भी काम किया । उन्होंने जिस्म, पाप , रोग और एलओसी जैसी फिल्मों के लिए पीआर प्रतिनिधि के रूप में भी काम किया । 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपमनोज बाजपेयीवरुण धवनकिआरा आडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!