लाइव न्यूज़ :

Indian Idol 14 Winner: वैभव गुप्ता ने मारी बाजी, रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 14' के विजेता, कार, ट्रॉफी और इनाम की भरमार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2024 14:24 IST

Indian Idol 14 Winner: युवा गायक जीते गए नकद पुरस्कार से अपनी संगीत यात्रा शुरू करने के लिए अपना खुद का संगीत स्टूडियो बनाना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपार्श्व गायन में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं।आज यह मेरे लिए सच हो गया है।मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है।

Indian Idol 14 Winner:कानपुर के वैभव गुप्ता गायकी के रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 14' के विजेता बन गए हैं। उन्होंने प्रतिस्पर्धा में अपने साथी प्रतिभागियों कोलकाता के सुभदीप दास चौधरी और राजस्थान के पीयूष पंवार को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है। रविवार की रात इंडियन आइडल 14 का ग्रैंड फिनाले जीतने के बाद 19 वर्षीय गुप्ता को इनाम में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की ओर से 25 लाख रुपये का चैक और सह-प्रायोजक मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की ओर से ब्रेज़ा गाड़ी प्रदान की गई। गायक ने कहा कि वह पार्श्व गायन में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं।

गुप्ता ने कहा, ''जब मैं बच्चा था तो मैं आमतौर पर कहता था कि आइडल (इंडियन आइडल) मेरा सपना है और आज यह मेरे लिए सच हो गया है। मैं बहुत खुश हूं और मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मैंने अपने पिता को यह खुशी दी है। मैंने सोचा था कि अगर मैं लंबे समय तक कड़ी मेहनत करूंगा, तो एक दिन मुझे यह (आइडल ट्रॉफी) मिल जाएगी और आज मैं आइडल 14 का विजेता बन गया हूं।''

युवा गायक जीते गए नकद पुरस्कार से अपनी संगीत यात्रा शुरू करने के लिए अपना खुद का संगीत स्टूडियो बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “मैं अपने सपनों का स्टूडियो बनाऊंगा। मैं स्टूडियो में नए गाने बनाऊंगा और अपनी आवाज और अच्छे संगीत के साथ आप तक पहुंचने की पूरी कोशिश करूंगा।”

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारमुंबईउत्तर प्रदेशकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?