लाइव न्यूज़ :

Indian Idol 13: अयोध्या नगरी से आकर मुंबई में कैसे ऋषि सिंह के सिर सजा सुरों का सरताज? बेहद दिलचस्प है इंडियन आइडल 13 के इस विनर की कहानी

By अंजली चौहान | Updated: April 4, 2023 10:24 IST

ऋषि ने संगीत के लिए किसी तरह का प्रशिक्षिण नहीं लिया था। चूकिं वह अयोध्या के रहने वाले हैं इसलिए वह बचपन से ही मंदिर और गुरुद्वारे में अपने पिता के साथ भजन गाने जाया करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देइंडियन आइडल 13 के विनर बने ऋषि सिंहवह ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और एक नई कार अपने साथ ले गए।ऋषि सिंह अयोध्या के रहने वाले हैं

मुंबई : टेलीविजन जगत के मशहूर शो इंडियन आइडल 13 के विजेता का ऐलान आखिरकार हो गया है। कई महीनों तक चले इस शो में सबको पीछे छोड़ ऋषि सिंह ने विनर की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। अयोध्या के रहने वाले ऋषि ने 25 लाख के पुरस्कार के साथ चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की है।

वहीं, कोलकाता की देबोस्मिता रॉय फर्स्ट रनर अप रहीं। ऋषि के विजेता बनने के साथ ही उनके दोस्त और माता-पिता की खुशी सातवें आसमान पर है। मगर ऋषि को ये सफलता ऐसे ही नहीं मिली है, अपनी कड़ी मेहनत के दम पर ऋषि ने ट्रॉफी अपने नाम की।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, ऋषि ने विनर बनने के बाद जब उनसे बात की तो अपना अनुभव साझा किया। ऋषि ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह विजेता बन जाएंगे। उन्होंने सभी वोटरों का आभार जताया और कहा कि वह बहुत आभारी है उन लोगों के जिन्होंने उन्हें वोट देकर विजेता बनाया है। उन्होंने कहा, "बेशक मेरे लिये ये जीत बहुत मायने रखती है लेकिन यह प्यार मेरे लिए और भी खास है।" 

गौरतलब है कि ऋषि ने संगीत के लिए किसी तरह का प्रशिक्षिण नहीं लिया था। चूकिं वह अयोध्या के रहने वाले हैं इसलिए वह बचपन से ही मंदिर और गुरुद्वारे में अपने पिता के साथ भजन गाने जाया करते थे। भजन गाने के दौरान ही उनका झुकाव संगीत की तरफ हुआ और वह संगीत की दुनिया में नाम कमाने के लिए मुंबई नगरी पहुंच आए। 

अपने माता-पिता की असली संतान नहीं ऋषि 

इंडियन आइडल 13 के विनर ऋषि सिंह के बारे में आज हर कोई जनता है लेकिन यह शायद बहुत कम लोगों को पता होगा कि ऋषि अपने माता-पिता की असली संतान नहीं बल्कि उन्हें गोद लिया गया है। इस बारे में शो के दौरान खुद ऋषि ने बताया था। उनके लिए ये बेहद भावुक पल था।

अयोध्या के रहने वाले राजेंद्र सिंह और अंजलि सिंह ने उन्हें गोद लिया था। शो के दौरान ऋषि ने कहा कि मुझे मेरे माता-पिता ने गोद लिया है और यह उनके जीवन की सच्चाई है और वह इससे भाग नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने जितनी भी गलती की है जीवन में उसके लिए माफी मांगना चाहता हूं।

वहीं, ऋषि के पापा राजेंद्र सिंह ने बताया कि जब ऋषि महज एक दिन के थे तभी उन्हें गोद ले लिया गया था। मगर उनको इस बात का डर हमेशा रहता था कि ऋषि को किसी तरह से इस बारे में पता न चल जाए।

हालांकि, शो के दौरान ऋषि के माता-पिता ने उन्हें ये सच्चाई बता दी। इसका खुलासा करते हुए ऋषि ने कहा कि ये उनके लिए एक बड़ी खबर थी लेकिन उन्होंने इस सच्चाई को स्वीकार किया। यही एकमात्र तरीका है कि वह अपने माता-पिता के साथ खुशी से जीवन बिता सके। 

शो में भावुक होते हुए ऋषि ने कहा था कि मुझे माता-पिता के रूप में भगवान मिल गए वरना मैं कहीं पर मर रहा होता, कड़ी सड़ रहा होता। मैं कहा होता मुझे नहीं पता। अगर इनके साथ नहीं होता तो इस मंच पर नहीं होता।

उन्होंने बताया कि वह बचपन में बहुत बीमार रहते थे तो उनकी मां उनका अधिक ख्याल रखती थीं। रात-रात भर सोती नहीं थीं। लोग कहते थे कि ये आपका अपना खून नहीं है आगे जाकर आपका बुढ़ापा खराब कर देगा। 

ऋषि के फैन हुए विराट कोहली 

अयोध्या के ऋषि बहुत ही सुरीला गाते हैं और अपने संगीत से उन्होंने शो में जजों का दिल जीत लिया। इसके अलावा इंडियन स्टार क्रिकेटर विराट कोहली भी ऋषि के संगीत के फैन होने से खुद को रोक नहीं पाए। विराट कोहली ने खुद ऋषि को मैसेज किया था और उन्हें कहा था कि उनका संगीत उन्हें बहुत पसंद है। 

इसी कड़ी में ऋतिक रोशन ने भी ऋषि के गाने के मुरीद होते हुए उन्हें अपनी अगली फिल्म में गाना गाने के ऑफर दिया है। साथ ही सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ रिकॉर्डिंग का कॉन्ट्रैक्ट भी ऋषि ने साइन किया है। 

टॅग्स :Sony Entertainment Televisionबॉलीवुड सिंगरमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?