लाइव न्यूज़ :

Indian Idol 11: गरीबी की वजह से छूटा स्कूल, सड़क पर बूट पॉलिश कर किया गुजारा, अब सनी हिंदुस्तानी ने जीता इंडियन आइडल का खिताब

By अमित कुमार | Updated: February 24, 2020 13:22 IST

Indian Idol 11 winner: नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी इंडियन आइडल के 11वें सीजन के जज थे। इन तीनों ने मिलकर ही सनी हिंदुस्तानी को विनर चुनने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देआयुष्मान खुराना, जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और गजराज राव अपनी फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के प्रमोशन के लिए वहां पहुंचे थे। दूसरी रनर अप अंकोना मुखर्जी को 5 लाख रुपये को पुरस्कार मिला।

Indian Idol 11 winner Sunny Hindustani: इंडियन आइडल का 11वां सीजन सनी हिंदुस्तानी ने अपने नाम किया। इस जीत के साथ सनी सिंह को 25 लाख रुपये का चेक दिया गया। टाटा अल्ट्रॉज़ कार और टीसीरीज की आने वाली फिल्म में एक गाने का बॉन्ड भी सनी हिंदुस्तानी को पुरस्कार के तौर पर दिया गया। अपनी अवाज से इस शो में शुरू से ही सनी हिंदुस्तानी ने दूसरे प्रतियोगी के मुकाबले मजबूत दावेदारी पेश की। 

नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी इंडियन आइडल के 11वें सीजन के जज थे। इन तीनों ने मिलकर ही सनी हिंदुस्तानी को विनर चुनने का फैसला किया। फिनाले की रात शो में कई मशहूर हस्तियों ने भी शिरक की। आयुष्मान खुराना, जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और गजराज राव अपनी फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के प्रमोशन के लिए वहां पहुंचे थे। 

वहीं दूसरी रनर अप अंकोना मुखर्जी को 5 लाख रुपये को पुरस्कार मिला। इस जीत के बाद सनी ने देश की जनता ने मेरी आवाज सुनी और मुझे विजेता बना दिया। इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान सनी ने बताया था कि काफी पहले ही उनके पिता का निधन हो गया था। छोटी उम्र में पिता की मौत के कारण उनका स्कूल तक छूट गया था। 

घर के हालत बेहद खराब थे और उन्हें कर्ज चुकाने के लिए अपना मकान बेचना पड़ा था। इसके बाद घर चलाने के लिए सड़क किनारे उन्होंने बूट पॉलिश का काम करना शुरू कर दिया था। सनी बचपन से ही गाने के शौकीन थे और उन्होंने इंडियल आइडल का ऑडिशन दिया। सनी ने ऑडिशन में नुसरत फतेह अली खान का गाना आफरीन-आफरीन गाया। 

टॅग्स :नेहा कक्कड़हिमेश रेशमियाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!