लाइव न्यूज़ :

भारतीय क्रिकेटर जिसने क्रिकेट छोड़ राजनीति में बनाया करियर, राज्यमंत्री के रूप में दे रहा सेवाएं। जन्मदिन पर विशेष

By वैशाली कुमारी | Updated: November 14, 2021 16:44 IST

मनोज ने 2007-08 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया, अपनी एकमात्र पारी में केवल 2 रन बनाए।  2011 में युवराज सिंह के फेफड़ों के संक्रमण के कारण श्रृंखला से बाहर होने के बाद मनोज को उस स्थान पर वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमनोज वर्ष 2021 में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस राजनीतिक दल में शामिल हुएमनोज ने श्रृंखला में चौथा और पांचवां एकदिवसीय मैच खेला था

भारतीय क्रिकेट का एक गुमनाम सा चेहरा जिसने क्रिकेट के बाद अपने राजनीतिक करियर पर ध्यान दिया और आज पश्चिम बंगाल मंत्रालय में खेल और युवा मामलों के राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त है। इनका जन्म 14 नवंबर 1985 को पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर में हुआ था, और आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे है। यह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और वह एक बढ़िया लेग स्पिन गेंदबाज भी है।

हम बात कर रहे हैं मनोज कुमार तिवारी की। मनोज ने 2007-08 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया, अपनी एकमात्र पारी में केवल 2 रन बनाए।  2011 में युवराज सिंह के फेफड़ों के संक्रमण के कारण श्रृंखला से बाहर होने के बाद मनोज को उस स्थान पर वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया था। मनोज ने श्रृंखला में चौथा और पांचवां एकदिवसीय मैच खेला था। 

मनोज ने घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया और इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेल चुके है। इन्होंने भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और 20-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले।

मनोज वर्ष 2021 में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस राजनीतिक दल में शामिल हुए और बाद में पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए चुने गए। मनोज फरवरी 2021 में ममता बनर्जी की अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इन्हें शिबपुर में 2021 पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के लिए एक उम्मीदवार के रूप में चुना गया था। मनोज सीट जीतकर पश्चिम बंगाल की विधान सभा के सदस्य है। वर्तमान में मनोज पश्चिम बंगाल मंत्रालय में खेल और युवा मामलों के राज्य मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टॅग्स :हैप्पी बर्थडेबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच