लाइव न्यूज़ :

'जवान' में नयनतारा की जगह साउथ की ये एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ करती स्क्रीन शेयर, जानें क्यों ठुकराया ऑफर

By अंजली चौहान | Updated: September 1, 2023 16:53 IST

यदि रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो जवान में नयनतारा की भूमिका पहले उनके काथुवाकुला रेंदु काधल सह-कलाकार सामंथा रुथ प्रभु द्वारा निभाई जानी थी।

Open in App

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इन दिनों खूब चर्चा में है। शाहरुख खान के साथ फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा भी नजर आ रही है। फैन्स को ऑन स्क्रीन दोनों की जोड़ी खूब पसंद आ रही है।

फिल्म के ट्रेलर ने ही दर्शकों का दिल जीत लिया है वहीं, फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले ये हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई है। 

इस बीच, नयनतारा के रोल को लेकर खबरें तेज है कि जवान में शाहरुख की पहली नयनतारा नहीं बल्कि साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु थीं। सामंथा रुथ प्रभु को कथित तौर पर जवान में शाहरुख खान की प्रेमिका की भूमिका की पेशकश की गई थी जो अंततः नयनतारा के पास चली गई।

सामंथा रुथ प्रभु ने ठुकरा दिया था जवान का ऑफर 

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने शाहरुख खान के साथ जवान फिल्म में काम करने के ऑफर को ठुकरा दिया। ये खबर फैन्स के लिए बहुत हैरानी भरी है लेकिन सामंथा ने ऐसा ही किया उन्होने ऑफर ठुकरा दिया।

रिपोर्ट में कहा गया कि एक्ट्रेस ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह अपने तत्कालीन पति नागा चैतन्य के साथ एक परिवार शुरू करने की उम्मीद कर रही थी।

यही कारण था कि वह शाहरुख खान के साथ काम नहीं कर पाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा को 2019 में जवान ऑफर किया गया था।

हालांकि, इस बारे में फिल्म की टीम या एक्ट्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

इस बीच, सामंथा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म कुशी आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में विजय देवरकोंडा और सामंथा मुख्य भूमिका में हैं।

शिव निर्वाण द्वारा निर्देशित यह फिल्म बहुत चर्चित है, खासकर विजय और सामंथा की मुख्य जोड़ी के कारण। खुशी की रिलीज के छह दिन बाद, जवान सिनेमाघरों में आएगी, और उम्मीद है कि दोनों फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर लंबे समय तक चलेंगी।

जवान की स्टारकास्ट 

बता दें कि जवान में शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा  फैमिली मैन सीरीज का जाना माना चेहरा प्रियामणि फिल्म का हिस्सा हैं। हालांकि इस बारे में किसी ने अभी तक कुछ कहा नहीं है। फिल्म के इंवेट में विजय सेतुपति, प्रियामणि और अनिरुद्ध रविचंदर नजर आए थे। 

टॅग्स :सामंथा अक्किनेनीशाहरुख खानबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!