लाइव न्यूज़ :

बेटी के बॉलीवुड में आने से पहले शाहरुख का बयान-भारत में हम अभिनय सीखते नहीं, मान लेते हैं कि हम टैलेंटेड हैं

By भाषा | Updated: December 18, 2018 00:31 IST

सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि वह चाहते हैं कि उनकी बेटी सुहाना फिल्मी करियर शुरू करने से पहले अभिनय की बारीकियों को सीखे।

Open in App

सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि वह चाहते हैं कि उनकी बेटी सुहाना फिल्मी करियर शुरू करने से पहले अभिनय की बारीकियों को सीखे।  अभिनेता का कहना है कि वह नहीं चाहते हैं कि बिना बारीकियां सीखे उनकी बेटी खुद को क्षमतावान समझे। खान ने कहा कि सुहाना उनकी फिल्म ‘जीरो’ के सेट पर आती थी और देखती थी कि सेट पर चीजें कैसे काम करती हैं। 

अभिनेता ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, ‘‘ जब हम लोग ‘जीरो’ फिल्म के एक गाने की शूटिंग आने वाले दो सप्ताह में शुरू करने वाले थे तो सुहाना ने मुझसे कहा था कि उसे लंदन वापस जाने में दो सप्ताह है। इस तरह अनुभव लेने के लिए वह जीरो के सेट पर आई।' 

उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि उनकी बेटी फिल्म के सेट को अच्छी तरह से देखने के साथ उनकी दो सह-कलाकारों कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा से भी चीजें सीखे। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में, मैं मानता हूं कि हम अभिनय सीखते नहीं हैं, सिर्फ मान लेते हैं कि हम टैलेंटेड हैं।

जैसे कि सिर्फ तेज गाड़ी चलाने से लोग यह मान लेते हैं कि आप फॉर्मूला वन ड्राइवर बनने जा रहे हैं। आपको यह सीखना पड़ता है। इसलिए मैं चाहता हूं कि सुहाना पहले औपचारिक प्रशिक्षण हासिल करे क्योंकि अनुभव काफी महत्व रखता है।' खान की फिल्म ‘‘जीरो’’ इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है। 

टॅग्स :शाहरुख़ खानसुहाना खानज़ीरो (फिल्म)अनुष्का शर्माकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?