लाइव न्यूज़ :

इमरान खान की वाइफ ने शादी को लेकर बयां किया दर्द, कहा-तलाक मुश्किल, कर्ज में डूबे रहना मुश्किल...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 21, 2020 13:17 IST

अवंतिका (Avantika) के इस पोस्ट को फैंस उनके रिलेशनशिप के साथ भी जोड़कर देख रहे हैं। पोस्ट शेयर करते ही इंडस्ट्री से जुड़े इमरान खान के फ्रेंड्स रिएक्‍शन दे रहे हैं और तमाम तरह के सवाल कर रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देआमिर खान के भांजे अभिनेता इमरान खान की प्रोफेशनल लाइफ तो ठप्प हैअवंतिका ने एक पोस्ट शादी और तलाक को लेकर शेयर किया, जो काफी वायरल हो रहा है

आमिर खान के भांजे अभिनेता इमरान खान की प्रोफेशनल लाइफ तो ठप्प है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी पर्सनल लाइफ में भी उथल-पुथल मची हुई है। कुछ महीनों पहले पत्नी अवंतिका मलिक से उनके रिश्ते में आई दरार की खबरें भी खूब छाई रहीं।

रिश्तों में आईं खटास की खबरों के बीच अवंतिका ने एक पोस्ट शादी और तलाक को लेकर शेयर किया, जो काफी वायरल हो रहा है। अवंतिका के इस पोस्ट को फैंस उनके रिलेशनशिप के साथ भी जोड़कर देख रहे हैं।

अवंतिका (Avantika) ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया, उसमें लिखा है, 'शादी मुश्किल है, तलाक मुश्किल है, मोटापा मुश्किल है। फिट रहना भी मुश्किल है। कर्ज में डूबे रहना मुश्किल है,आर्थिक तौर पर अनुशासित रहना भी मुश्किल है। कम्युनिकेट करना मुश्किल है, न करना भी मुश्किल है, जिंदगी कभी भी आसान नहीं होती है, ये हमेशा ही मुश्किल होती है, लेकिन हम तय कर सकते हैं कि हमें कौन सी मुश्किल लाइफ चुननी है'।

जून 2019 में पता चला था कि अवंतिका एक महीने पहले इमरान खान का घर छोड़कर अपनी मां के यहां चली गईं। इसके बाद से वह अलग रह रही हैं। दोनों की तलाक की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं।

इमरान और अवंतिका की शादी साल 2011 में हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। डीएनए की खबर के अनुसार कुछ दिनों पहले से इमरान और अवंतिका के बीच आपसी रिश्ते ठीक नहीं है। ऐसे में  इमरान खान और अवंतिका ने कुछ समय के लिए अलग होने का फैसला लिया है। यही कारण है कि इमरान का घर छोड़कर अवंतिका अपनी बेटी के साथ माता-पिता के घर रह रही हैं।

 

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!