लाइव न्यूज़ :

इलियाना डिक्रूज बनीं माँ, इंस्टा पर साझा की बेटे की पहली तस्वीर, बताया क्या रखा है नाम?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2023 13:21 IST

हुमा कुरैशी, अथिया शेट्टी, नरगिस फाखरी और सोफी चौधरी समेत कई फिल्म कलाकारों ने इलियाना को मां बनने पर बधाई दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री ने अपने गर्भवती होने की जानकारी इस साल अप्रैल में दी थी इलियाना ने हाल में अपने प्रेमी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं।

मुंबईः अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज माँ बन गई हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया मंच पर अपने प्रशंसकों के साथ यह खुशखबरी साझा की। इलियाना ने बताया कि वह एक अगस्त को मां बन गईं हैं और उन्होंने अपने बेटे का नाम कोआ फीनिक्स डोलान रखा है।

‘बर्फी’, ‘रुस्तम’ और ‘मैं तेरा हीरो’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं इलियाना (36) ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की तस्वीर भी साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि अपने प्यारे से बेटे का इस दुनिया में स्वागत करके हमें कितनी खुशी हो रही है।’’

गौरतलब है कि अभिनेत्री ने अपने गर्भवती होने की जानकारी इस साल अप्रैल में दी थी और उन्होंने हाल में अपने प्रेमी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक इलियाना ने इसी साल 13 मई को अपने बॉयफ्रेंड माइकल डोलन से शादी कर ली है। हुमा कुरैशी, अथिया शेट्टी, नरगिस फाखरी और सोफी चौधरी समेत कई फिल्म कलाकारों ने इलियाना को मां बनने पर बधाई दी। 

इंस्टाग्राम पर एक सेशन के दौरान इलियाना से एक फैन ने पूछा था कि “जब आपने पहली बार अपने बच्चे की दिल की धड़कन सुनी तो आपको कैसा महसूस हुआ?” इलियाना ने इसके जवाब में कहा था कि “मैंने अब तक अनुभव किए गए सबसे खूबसूरत पलों में से एक। मैं यह भी नहीं बता सकती कि मैं कितनी अभिभूत थी। आंसू और खुशियां थीं और बहुत राहत और खुशी थी। एक छोटे से बीज के लिए प्यार का एक बड़ा उछाल था।” जल्द ही एक पूर्ण विकसित बच्चा बनने वाला हूं।”

टॅग्स :इलियाना डिक्रूज़इलियाना डि क्रूजबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!