लाइव न्यूज़ :

IIFA 2025: राज मंदिर सिनेमा ने पूरे किए 50 साल, 1975 की सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ की विशेष स्क्रीनिंग?, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2025 16:18 IST

IIFA 2025: अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार-2025 के आयोजन के इतर अपनी 1975 की सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुए। यह फिल्म इस साल अपनी रिलीज के पांच दशक पूरे कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को आईफा अवॉर्ड्स का रजत जयंती समारोह भी इसी दिन शुरू हुआ।देखकर बहुत अच्छा लगा कि उनकी फिल्म के 50 साल पूरे हो रहे हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग जयपुर के प्रतिष्ठित राज मंदिर सिनेमा में हुई।

IIFA 2025: दिग्गज फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी रविवार को अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार-2025 के आयोजन के इतर अपनी 1975 की सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुए। यह फिल्म इस साल अपनी रिलीज के पांच दशक पूरे कर रही है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग जयपुर के प्रतिष्ठित राज मंदिर सिनेमा में हुई। शोले की पटकथा सलीम-जावेद द्वारा लिखी गई थी जिसका निर्देशन सिप्पी ने किया। उन्होंने कहा कि यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि उनकी फिल्म के 50 साल पूरे हो रहे हैं और शनिवार को आईफा अवॉर्ड्स का रजत जयंती समारोह भी इसी दिन शुरू हुआ।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज आईफा के 25 साल ‘शोले’ के 50 साल जितने ही महत्वपूर्ण हैं। हमने कल रात एक शानदार शुरुआत की और यह न केवल आज रात बल्कि आगे भी जारी रहेगी।’’ फिल्म की स्क्रीनिंग राज मंदिर की पांच दशक की यात्रा की भी याद दिलाती है। ‘शोले’ को अब तक की सबसे बेहतरीन हिंदी फिल्मों में से एक माना जाता है।

जिसमें संजीव कुमार, अमजद खान, धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और जया बच्चन ने काम किया था। सिप्पी के पिता दिवंगत जीपी सिप्पी द्वारा निर्मित यह फिल्म 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी। निर्देशक सूरज बड़जात्या भी जयपुर में शोले की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। उन्होंने कहा,‘‘ मैं 5वीं कक्षा में था (जब फिल्म रिलीज हुई)। शोले भारतीय सिनेमा का एक स्तंभ है।

चाहे हम इसे जितनी बार भी देखें यह हमें कुछ न कुछ जरूर सिखाती है। यह फिल्म उस समय बनी थी जब वीएफएक्स (विजूअल इफेक्ट) नहीं थे।’’ बड़जात्या ने कहा, ‘‘आज भी अगर हम (फिल्म में) ट्रेन वाला दृश्य देखते हैं तो हम रमेश सिप्पी के काम और फिल्म निर्माण की कला जैसी कई बारीकियां सीखते हैं। ऐसी क्षमता वाली बहुत कम फिल्में हैं और हम यहां उसका जश्न मनाने आए हैं। और राज मंदिर के भी 50 साल हो गए हैं, इसलिए यह सबसे बड़ी खुशी है।’’ आईफा पुरस्कार 2025 का समापन रविवार को होगा।

टॅग्स :आईफा अवार्डजयपुरहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरोअमिताभ बच्चनधर्मेंद्रहेमा मालिनी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई