लाइव न्यूज़ :

IIFA 2025: शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित करेंगे परफॉर्म?, रिहर्सल का वीडियो वायरल, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 9, 2025 16:31 IST

IIFA 2025: "एक दो तीन" ("तेजाब"), "टम्मा टम्मा" ("थानेदार") और "काहे छेड़" ("देवदास") जैसे लोकप्रिय गानों पर अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देक्लिप में शाहरुख और माधुरी दीक्षित कोई लड़की है के हुक स्टेप्स को परफैक्ट करते नजर आ रहे हैं।बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का कहना है कि उनके लिए नृत्य किसी ‘साधना’ के समान है।माधुरी दीक्षित आईफा के मंच पर रविवार को नृत्य प्रस्तुति देने वाली हैं।

IIFA 2025: शाहरुख खान आज रात (9 मार्च) IIFA 2025 में अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनके साथ परफॉर्म करने वाली स्टार्स की लाइनअप में माधुरी दीक्षित भी शामिल हैं। दोनों स्टेज शेयर करेंगे और 1997 की अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म दिल तो पागल है के गाने कोई लड़की है को फिर से रिक्रिएट करेंगे। आज रात की परफॉर्मेंस का रिहर्सल वीडियो वायरल हो रहा है। दिल तो पागल है का बैकस्टेज रिहर्सल वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। क्लिप में शाहरुख और माधुरी दीक्षित कोई लड़की है के हुक स्टेप्स को परफैक्ट करते नजर आ रहे हैं।

मेरे लिए ‘साधना’ के समान है नृत्य: माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का कहना है कि उनके लिए नृत्य किसी ‘साधना’ के समान है। माधुरी दीक्षित आईफा के मंच पर रविवार को नृत्य प्रस्तुति देने वाली हैं। जयपुर में शनिवार को आईफा अवॉर्ड्स 2025 की शुरुआत हुई और इसका समापन रविवार को होगा। मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पारंगत कथक नृत्यांगना भी हैं उन्होंने "एक दो तीन" ("तेजाब"), "टम्मा टम्मा" ("थानेदार") और "काहे छेड़" ("देवदास") जैसे लोकप्रिय गानों पर अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है।

माधुरी ने कहा, "नृत्य मेरे लिए साधना के समान है। मैं इस बार अपनी प्रस्तुति को लेकर बहुत उत्साहित हूं क्योंकि यह जयपुर में हो रहा है। मेरी प्रस्तुति में यहां की मिट्टी की खुशबू होगी इसलिए मुझे इसका बेसब्री से इंतजार है।" इस कार्यक्रम में माधुरी के साथ उनके पति श्रीराम नेने भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि आईफा फिल्म जगत को हर साल एक साथ आने का मौका देता है। माधुरी ने कहा, "हम यहां एक-दूसरे की उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं। मेरा आईफा से बहुत पुराना रिश्ता है।" अभिनेत्री आखिरी बार 2024 की हिट हॉरर-कॉमेडी फिल्म "भूल भुलैया 3" में नजर आई थीं।

टॅग्स :आईफा अवार्डजयपुरराजस्थानमाधुरी दीक्षितदीया कुमारीभजनलाल शर्माहिन्दी सिनेमा समाचारशाहरुख खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल