लाइव न्यूज़ :

IIFA 2025: वेब सीरीज में काम करने के लिए तैयार, प्रोजेक्ट ऐसा हो रोमांचक और लीक से हटकर हो?, “दो पत्ती” के लिए पुरस्कार जीतने के बाद कृति ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2025 17:07 IST

IIFA 2025: फिल्म “दो पत्ती” की पटकथा कनिका ढिल्लों ने लिखी है और इसका निर्देशन शशांक चतुर्वेदी ने किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुझे लगता है कि ऐसा कुछ होना चाहिए जो एक अभिनेत्री के रूप में मुझे उत्साहित करे।फिल्म से लंबी होती है इसलिए यह मुझे लंबे समय तक रोमांचित करने वाला होना चाहिए।काजोल एक साहसी पुलिस निरीक्षक के रूप में नजर आईं।

IIFA 2025: अभिनेत्री कृति सैनन का कहना है कि वह वेब सीरीज में काम करने के लिए तैयार हैं, लेकिन प्रोजेक्ट ऐसा होना चाहिए जो रोमांचक और लीक से कुछ हटकर हो। जयपुर में आयोजित आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स के उद्घाटन संस्करण में नेटफ्लिक्स फिल्म “दो पत्ती” के लिए सर्वश्रेष्ठ मुख्य भूमिका (महिला) पुरस्कार जीतने के बाद कृति ने यह बात कही। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कृति ने ग्रीन कार्पेट पर बातचीत में कहा कि वह किसी ऐसे प्रोजेक्ट की तलाश में हैं जो उनकी रचनात्मकता को चुनौती दे। कृति ने कहा, “मुझे लगता है कि ऐसा कुछ होना चाहिए जो एक अभिनेत्री के रूप में मुझे उत्साहित करे।

एक वेब सीरीज फिल्म से लंबी होती है इसलिए यह मुझे लंबे समय तक रोमांचित करने वाला होना चाहिए।" फिल्म “दो पत्ती” की पटकथा कनिका ढिल्लों ने लिखी है और इसका निर्देशन शशांक चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म में कृति सैनन ने जुड़वां बहनों का किरदार निभाया, जबकि काजोल एक साहसी पुलिस निरीक्षक के रूप में नजर आईं।

फिल्म में काजोल एक हत्या के प्रयास की गुत्थी को सुलझाने में लगी होती है। यह बतौर फिल्म निर्माता कृति सैनन की पहली फिल्म थी। उन्होंने अपने बैनर ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स के तहत इस फिल्म का निर्माण किया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने अगले फिल्म निर्माण की योजना बना ली है, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “अभी भी अगली बटरफ्लाई की तलाश कर रही हूं।”

बॉलीवुड फिल्मों के हालिया बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर बात करते हुए कृति ने कहा कि “अच्छी कहानियां” दर्शकों को पसंद आ रही हैं। उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ और पिछले साल की हॉरर-कॉमेडी ‘स्त्री 2’ का उदाहरण देते हुए कहा, “ऐसी फिल्में हैं जो जबरदस्त प्रदर्शन कर रही हैं। छावा और स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है।”

टॅग्स :आईफा अवार्डकृति सेननजयपुरराजस्थानभजनलाल शर्मादीया कुमारीबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल