लाइव न्यूज़ :

अगर पिता ने हां कर दी होती तो आज इस एक्ट्रेस के पति होते सलमान खान, एक्ट्रेस के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से

By वैशाली कुमारी | Updated: November 13, 2021 18:23 IST

बॉलीवुड की बेहतरीन और सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली जूही चावला आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। 13 नवंबर 1967 को अंबाला हरियाणा में पैदा हुई जूही ने आगे चलकर बॉलीवुड में कई यादगार किरदार निभाए।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड की बेहतरीन और सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली जूही चावला आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैंजूही ने 1984 में मिस इंडिया का खिताब जीता

सलमान खान ऐश्वर्या राय से शादी करना चाहते थे ये बात तो सभी को मालूम है, लेकिन सलमान की फेवरेट लिस्ट में एकमात्र ऐश्वर्या ही शामिल नहीं थी। आखिर कौन थी वो दूसरी अभिनेत्री जिससे शादी के लिए सलमान ने उनके पिता से कि थी बात।

बॉलीवुड की बेहतरीन और सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली जूही चावला आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। 13 नवंबर 1967 को अंबाला हरियाणा में पैदा हुई जूही ने आगे चलकर बॉलीवुड में कई यादगार किरदार निभाए। जूही ने 1984 में मिस इंडिया का खिताब जीता और उसके एक साल बाद 1986 में फिल्म ‘सल्तनत’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। एक बार जो जूही का सफर शुरू हुआ फिर तो जूही ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं।

अपनी पहली फिल्म करने के बाद उन्हें दूसरे फिल्म के लिए करीब दो साल इंतजार करना पड़ा। वे फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में नजर आईं , इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और जूही रातों-रात स्टार बन गईं। 

आमिर के अलावा जूही सलमान खान के साथ नजर आयीं और दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया।हालांकि उन्होंने जिस भी फिल्म में साथ काम किया उसमें बस उनका कैमियो ही था। फिल्म 'दीवाना मस्ताना' में जूही और सलमान की शादी भी हुई थी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि असल जिंदगी में भी सलमान जूही से शादी करना चाहते थे। लेकिन सलमान का ये सपना पूरा नहीं हो पाया।

सलमान ने एक बार कहा था मैंने उनके पापा से पूछा भी था कि क्या आप जूही को मुझसे शादी करने देंगे? लेकिन उन्होंने मना कर दिया। शायद उन्हें मैं पसंद नहीं आया। पता नहीं किस तरह का लड़का चाहिए था उनको? बता दे की जूही ने बिजनेसमैन जय मेहता के साथ 1997 में साथ फेरे लिए।

टॅग्स :जूही चावलाबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!