लाइव न्यूज़ :

"मैं कुछ नहीं बोलूंगा क्योंकि लोग गलत मतलब निकालेंगे", सनी देओल ने बैंक द्वारा बंगले के नीलामी विवाद पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 22, 2023 10:51 IST

भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेता सनी देओल ने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा 56 करोड़ रुपये के कर्ज के विवाद में फंसे जुहू स्थित अपने बंगले के नीलामी पर कुछ भी बोलने से स्पष्ट इनकार कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसनी देओल ने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा 56 करोड़ रुपये के कर्ज के विवाद पर बोलने से इनकार कियासनी देओल ने कहा कि यह मेरा निजी मामला है, मैं इस मसले में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहताउन्होंने कहा कि अगर मैं इस विवाद पर कुछ भी बोलूंगा, लोग उसका गलत मतलब निकालेंगे

मुंबई: भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेता सनी देओल ने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा 56 करोड़ रुपये के कर्ज के विवाद में जुहू स्थित अपने बंगले के नीलामी पर कुछ भी बोलने से स्पष्ट इनकार कर दिया है। अभिनेता देओल का कहना है कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है और वो मीडिया में इसके बारे में कोई बात नहीं करना चाहते हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सनी देओल ने इस विवाद पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए कहा कि यह उनका निजी मामला है। उन्होंने कहा, “मैं इस मसले में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता क्योंकि यह मेरा निजी मामला है। मैं कुछ भी बोलूंगा, लोग गलत मतलब निकालेंगे। इसलिए बेहतर है कि मैं इस विवाद पर खामोश रहूं।”

दरअसल यह विवाद सनी देओल द्वारा बैंक से लिए गये गये कर्ज के मामले में है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल को 56 करोड़ रुपये का कर्ज दे रखा है, जिसकी वसूलने के लिए उसने सनी देओल के मुंबई स्थित बंगले के ई-नीलामी के लिए अखबार में विज्ञापन प्रसारित किया था। बैंक का आरोप है कि सनी देओल न तो मूल धन की वापसी कर रहे हैं और न ही कर्ज पर लगने वाले ब्याज की अदायगी कर रहे हैं।

हालांकि, नीलामी विवाद में एक नया और दिलचस्प मोड़ उस वक्त आया, जब अखबार में बंगले की नीलामी का इश्तहार निकालने के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा ने 'तकनीकी कारणों' का हवाला देते हुए देओल के जुहू स्थित बंगले के लिए जारी ई-नीलामी नोटिस वापस ले लिया।

वहीं दूसरी ओर रविवार को इस पूरे विवाद में सनी देओल की टीम ने कहा कि बैंक द्वारा बताई जा रही 56 करोड़ रुपये लोन की धन राशि सही नहीं है और जिनती भी बैंक की बकाया राशि बनती है, वो अभिनेता देओल एक या दो दिन में चुका देंगे।

जानकारी के मुताबिक अभिनेता के जुहू स्थित उस बंगले का नाम सनी विला है और यह गांधीग्राम रोड पर स्थित है। बैंक ने बकाए की वसूली के लिए इसी बंगले को नीलाम करने की बात कही थी।

टॅग्स :सनी देओलBank of BarodaमुंबईBank
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

कारोबारSaturday Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे सभी बैंक? जानिए 16 मई के लिए आरबीआई का आदेश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार