लाइव न्यूज़ :

शाहरुख ने किया दावा, 'मेरे सेट पर महिलाओं से दुर्व्यवहार की हिम्मत किसी में नहीं'

By IANS | Updated: January 31, 2018 18:41 IST

शाहरुख ने 'बीबीसी वर्ल्ड न्यूज' के हार्डटॉक पर कहा, "जब मैं फिल्म निर्माण कर रहा होता हूं या फिल्म में काम कर रहा होता हूं तो हम महिलाओं के प्रति व्यवहार को लेकर बिल्कुल स्पष्ट होते हैं।

Open in App

अपने साहसी अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा है कि उनकी फिल्म के सेट पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने की किसी में हिम्मत नहीं है। दावोस में कैट ब्लैंचेट और एल्टन जॉन जैसी हॉलीवुड हस्तियों के साथ वल्र्ड इकॉनॉमिक फोरम शिखर सम्मेलन में क्रिस्टल अवार्ड से सम्मानित हुए अभिनेता ने बीबीसी वल्र्ड न्यूज से बॉलीवुड में लैंगिक समानता और भारत में सांस्कृतिक भिन्नता के बारे में बात की।

हॉलीवुड में शक्तिशाली पुरुषों के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों पर उग्र बहस के बीच, शाहरुख से हिंदी फिल्म उद्योग में ऐसा कुछ देखे जाने के बारे में पूछा गया।  इस पर शाहरुख ने 'बीबीसी वर्ल्ड न्यूज' के हार्डटॉक पर कहा, "जब मैं फिल्म निर्माण कर रहा होता हूं या फिल्म में काम कर रहा होता हूं तो हम महिलाओं के प्रति व्यवहार को लेकर बिल्कुल स्पष्ट होते हैं।

यहां तक कि सबसे छोटे पक्ष को लेकर भी महिलाओं का ध्यान दिया जाता है, जैसे कि फिल्म के टाइटल में भी उनके नाम पहले आते हैं, हालांकि इससे कुछ होता-जाता नहीं है, लेकिन इससे सम्मान जो जाहिर होता ही है। उन्होंने कहा, "समानता लाने के लिए इस छोटी-सी बात की भी जरूरत है, देखिए तो हमने खुद को कितना छोटा कर लिया है। किसी लड़की का नाम आगे रखने से स्पष्ट होता है कि हम लोग कैसे हैं, इसके पीछे की सोच सिर्फ समानता ही है।"

उन्होंने कहा, "मैंने व्यक्तिगत तौर पर कभी ऐसा नहीं किया, अपनी आंखों से देखा भी नहीं, मैं यह कह सकता हूं कि मेरे सेट पर कोई भी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की हिम्मत नहीं कर सकता, इसे लेकर मैं बहुत स्पष्ट हूं। इस एपिसोड का प्रसारण बुधवार रात को होगा।

टॅग्स :शाहरुख खानबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

भारतकोलकाता में मेस्सी-मेस्सी?, शाहरुख खान मिलने पहुंचे, आधी रात को दिसंबर की सर्दी के फैंस सैलाब, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?