लाइव न्यूज़ :

Quantico-3 विवाद पर प्रियंका चोपड़ा ने माँगी माफी, कहा- प्राउड इंडियन हूँ, रहूँगी

By भारती द्विवेदी | Updated: June 10, 2018 17:12 IST

अभी प्रियंका चोपड़ा का एक और पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बॉलीवुड के बारे में ये कह रही हैं- 'भारतीय फिल्मों का मतलब हिप्स एंड बूब्स होता है।' 

Open in App

मुंबई, 10 जून: बॉलीवुड से हॉलीवुड का रूख कर चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने शो 'क्वांटिको सीजन-3' में हुए विवाद को लेकर आलोचना झेल रही हैं। 'क्वांटिको-3' के एक एपिसोड में आतंकवाद के भारतीय से जोड़कर दिखाया गया था। जिसके बाद से लोग शो और प्रियंका दोनों को जमकर क्रिटिसाइज कर रहे हैं। बढ़ते विवादों को देखते हुए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने माफी मांगी है। प्रियंका ने ट्वीट करके लिखा है- 'मैं बेहद दुखी हूं और माफी मांगती हूं  कि क्वांटिको' के हालिया विवादित एपिसोड से कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। ऐसा करना न मेरा मकसद था और नहीं कभी रहेगा। मैं ईमानदारी से माफी मागंती हूं। मुझे भारतीय होने पर गर्व है और यह कभी नहीं बदलेगा।'

वायरल हुआ प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो, दिखाई ऐसी अश्लीलता कि भड़क गए लोग 

क्वांटिको 3' में एलेक्स पैरिश का किरदार निभा रही प्रियंका चोपड़ा एक एफबीआई एजेंट होती हैं। इस सीजन के एक एपिसोड में एक शख्स को आतंकी हमले के संदेह में पकड़ा जाता है, उसके पास से रुद्राक्ष की माला मिलती है।जिसके बाद एफबीआई एजेंट का रोल कर रही प्रियंका कहती हैं- 'इंडियन नेशनलिस्ट हैं जो हमले के जरिये पाकिस्तान को बदनाम करना चाहते हैं।' प्रियंका का ये वीडियो सामने आते ही भारत में इस पर खूब बवाल मचा है। जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा ना माफी मांगी है। 

अभी प्रियंका चोपड़ा का एक और पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बॉलीवुड के बारे में ये कह रही हैं- 'भारतीय फिल्मों का मतलब हिप्स एंड बूब्स होता है।' 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ासोशल मीडियाविवाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?