वायरल हुआ प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो, दिखाई ऐसी अश्लीलता कि भड़क गए लोग 

By पल्लवी कुमारी | Published: June 10, 2018 04:48 AM2018-06-10T04:48:31+5:302018-06-10T04:48:31+5:30

हाल ही में अमेरिकन टीवी शो 'क्वॉन्टिको' में भारत को नकारात्मक रूप में दिखाने वाली कहानी का हिस्सा बनने पर प्रियंका की काफी कड़ी आलोचना की गई थी।

Viral Video: Priyanka Chopra ripped on old comment Indian movies all about hips and boobs | वायरल हुआ प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो, दिखाई ऐसी अश्लीलता कि भड़क गए लोग 

वायरल हुआ प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो, दिखाई ऐसी अश्लीलता कि भड़क गए लोग 

नई दिल्ली, 10 जून: सोशल मीडिया इन दिनों बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहुंचने वाली प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड फिल्मों के बारे में कुछ ऐसा कहा है, जिससे  लोग भड़क उठे हैं। 

इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा भारतीय फिल्मों को लेकर आपत्तिजनक बयान देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा किसी विदेशी एंकर को यह कहते दिख रही है कि 'भारतीय फिल्में सिर्फ और सिर्फ हिप्स और बूब्स के बारे में हैं।' एंकर ने प्रियंका चोपड़ा से बॉलीवुड डांस के कुछ स्टेप सिखाने के लिए कहा था। जिसका जवाब उन्होंने ये दिया। 


बता दें कि यह विडियो एक साल पुराना है। जब प्रियंका चोपड़ा एमी अवॉर्ड्स में गईं थी। इस वीडियो को क सोशल मीडिया यूजर ने शेयर किया है। जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा काफी ट्रोल हो रही हैं। एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, 'इंटरनैशनल प्लेटफॉर्म पर आप हमारे देश की बेइज्जती कर रही हैं। आज आप जो कुछ भी हैं भारत की वजह से हैं।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'हॉलीवुड का नशा है, 2 महीने बाद उतर जाएगा।

आखिर क्यों सलमान खान के आने के बाद सैफ अली खान ने छोड़ी 'रेस 3'

आप भी देखें लोगों ने कैसे ट्वीट किए हैं।









कुछ लोगों का यह भी कहना है कि प्रियंका चोपड़ा से ऐसी बातों की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं हैं। वह सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि मिस वर्ल्ड ही रह चकी हैं।







बता दें कि हाल ही में अमेरिकन टीवी शो 'क्वॉन्टिको' में भारत को नकारात्मक रूप में दिखाने वाली कहानी का हिस्सा बनने पर प्रियंका की काफी कड़ी आलोचना की गई थी। जिसेक बाद  'क्वॉन्टिको' के निमार्ता ने माफी भी मांगी थी।  
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

Web Title: Viral Video: Priyanka Chopra ripped on old comment Indian movies all about hips and boobs

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे