लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद दिशा रेप-हत्याकांड: पुलिस ने आरोपियों को किया ढेर, अनुपम खेर समेत इन सितारों ने की तेलंगाना पुलिस की तारीफ-पढ़ें रिएक्शन्स

By मेघना वर्मा | Updated: December 6, 2019 10:13 IST

हैदराबाद रेप-हत्याकांड मामले में के सभी चार आरोपी एनकाउंटर में मारे गए। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार इसके रिएक्शन्स आ रहे हैं। बॉलीवुड में भी इस घटना को लेकर सेलिब्रिटिज ने अपना रिएक्शन दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे इस मामले में शिवा, नवीन, केशवुलू और मोहम्मद आरिफ नाम के चार युवक आरोपी थे।देशभर से आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग उठ रही थी। 

हैदराबाद रेप-हत्याकांड मामले में चारो आरोपियों के एनकाउंटर के बाद से ही देश में एक अलग सी लहर दौड़ रही है। जहां एक ओर चारों आरोपियों के मारे जाने पर देश खुश है वहीं हैदराबाद पुलिस जिंदाबाद के भी नारे लगाए जा रहे हैं। बॉलीवुड से भी इस घटना को लेकर रिएक्शन्स आ रहे हैं। 

'दे दे प्यार दे' फेम एक्ट्रेस रकुल सिंह ने ट्वीट करके लिखा, 'रेप जैसी घटना को अंजाम देकर कितनी दूर तक भाग पाओगे, शुक्रिया तेलंगाना पुलिस।'

वहीं प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने भी इस घटना पर अपना रिएक्शन दिया है। अपने ट्विटर पर उन्होंने लिखा, 'तेलंगाना पुलिस की जय हो जिन्होंने हैदराबाद रेप हत्याकांड के आरोपियों का एनकाउंटर किया। जिन्होंने दरिंदगी के साथ रेप और मर्डर किया था। वो जीने के हकदार नहीं हैं।'

प्रोड्यूसर और एक्टर कमाल आर खान, केआरके ने भी इस मामले में अपना रिएक्शन दिया है। ट्विटर पर इस घटना को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ये एक बेहतरीन न्याय है। मैं तेलंगाना की पुलिस को सलाम करता हूं, उनके इस साहस भरे निर्णय को सलाम करता हूं। सभी रेप के आरोपियों को ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए।

एक्टर अनुपम खेर ने भी इस घटना पर अपना रिएक्शन दिया है। ट्विटर पर अपने विचार शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, ' तेलंगाना पुलसि को बधाई और जय हो कि उन्होंने हैदराबाद रेप हत्याकांड के चारों आरोपियों को मार गिराया। चलो! अब जितने भी लोगों ने ऐसा घिनोना अपराध करने वालों के खिलाफ आवाज उठाई थी और उनके लिए खतरनाक से खतरनाक सजा चाही थी, मेरे साथ जोर से बोलो जय हो।'

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस तनीषा मुकर्जी ने भी इस मामले में अपना रिएक्शन दिया है। ट्विटर पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ' बढ़िया तेलंगाना पुलिस ये प्लान था या नहीं इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा। बस मैं आशा करती हूं कि सभी रेप विक्टिम्स को ऐसे ही सजा मिले।'

बता दें कि इस मामले में शिवा, नवीन, केशवुलू और मोहम्मद आरिफ नाम के चार युवक आरोपी थे। इस रेप-हत्याकांड की भयावहता ने देशभर में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर जनता में रोष पैदा किया। देशभर से आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग उठ रही थी। 

सोशल मीडिया पर मामले पर लोगों की प्रतिक्रियाओं और संसद में चर्चा के बीच पुलिस बेहद सक्रिय हुई और चारों आरोपियों को वारदात वाली जगह पर जांच के लिए ले गई। कहा जा रहा है कि वहीं से आरोपियों ने भागने की कोशिश की और इस दौरान पुलिस ने उनका एनकाउंटर कर दिया। 

 हाल में 27 नवंबर की रात हैदराबाद के एक बाहरी इलाके में टोल प्लाजा के पास एक महिला पशुचिकित्सक के साथ हैवानियत को अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार कर उसे जिंदा जलाकर मार डाला था। अगली सुबह एक पुलिया के नीचे पीड़िता की जली हुई लाश बरामद हुई थी। मामला मीडिया में आने के बाद सड़क से लेकर संसद तक उबाल देखा गया।

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसगैंगरेपतेलंगानाहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?