लाइव न्यूज़ :

जानें सीएए पर टिप्पणी को लेकर फरहान अख्तर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले हिंदू संगठन के नेता कौन हैं!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2019 04:33 IST

सैदाबाद पुलिस के एसएचओ के श्रीनिवास ने कहा कि शिकायत और तथ्यों का सत्यापन होना जरूरी है, इसके लिए प्रारंभिक जांच चल रही है। मामला दर्ज करने से पहले कानूनी राय भी ली जाएगी।  

Open in App
ठळक मुद्देकरुणासागर के मुताबिक, फरहान की "देशद्रोही पोस्ट" भारतीय दंड संहिता की धारा 121, 121 (ए), 120 (बी), 505 के तहत अपराध है।फरहान ने 18 दिसंबर को सीएए और एनआरसी के खिलाफ पोस्ट की है।

हैदराबाद में बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर के खिलाफ शुक्रवार को कथित 'देशद्रोही पोस्ट' लिखकर ट्वीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। सैदाबाद पुलिस को शुक्रवार को एडवोकेट के करुणासागर की शिकायत मिली।  करुणासागर हिंदू संगठन के संस्थापक व अध्यक्ष भी हैं ।

करुणासागर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि अभिनेता ने भय, अराजकता पैदा करने के लिए देशद्रोही भाषा का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुसलमानों, ट्रांसजेंडरों, नास्तिकों और दलितों को राष्ट्र के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए फरहान ने उकसाया है, जिससे अराजकता पैदा हो सकती है। फरहान के ट्वीट से समुदायों के बीच दुश्मनी हो सकती है।

सैदाबाद पुलिस के एसएचओ के श्रीनिवास ने इंडियन एक्सप्रेस को पुष्टि की कि शिकायत मिली है और एक जनरल डायरी एंट्री की गई है। "प्रारंभिक जांच चल रही है। शिकायत और तथ्यों का सत्यापन होना जरूरी है। हमें आरोपों का अध्ययन करने की जरूरत है । उन्होंने कहा, मामला दर्ज करने से पहले कानूनी राय भी ली जाएगी ।

करुणासागर के मुताबिक, फरहान की "देशद्रोही पोस्ट" भारतीय दंड संहिता की धारा 121, 121 (ए), 120 (बी), 505 के तहत अपराध है। 18 दिसंबर को सीएए और एनआरसी के खिलाफ पोस्ट की है जिसमें  फऱहान का कहना है कि मुस्लिम, ट्रांसजेंडर, नास्तिक, आदिवासी, दलित, महिलाएं, भूमिहीनों को दस्तावेजों के आभाव में अमानवीय तरीके से एनआरसी से बाहर रखा जाएगा । 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानून 2019फरहान अख़्तरहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?