लाइव न्यूज़ :

मैं बुद्धिमान लोगों के लिए फिल्में नहीं बनाता, बोले फिल्ममेकर प्रियदर्शन- कॉमेडी लिखना आसान नहीं

By अनिल शर्मा | Updated: July 19, 2021 14:51 IST

अपने इंटरव्यू में फिल्ममेकर ने आगे कहा, तकनीक वही है, प्लॉट बदल जाता है। इस तरह मैं नेविगेट करता हूं। यह मुश्किल है लेकिन एक बार जब आप इसे कर लेते हैं तो आपको अच्छा लगता है

Open in App
ठळक मुद्देप्रियदर्शन ने कहा- कॉमेडी लिखना आसान काम नहींफिल्ममेकर ने कहा कि मैं बुद्धिमान लोगों के लिए फिल्में नहीं बनाताप्रियदर्शन कॉमेडी फिल्म निर्देशक के रूप में काफी मशहूर हैं

फिल्ममेकर प्रियदर्शन को बॉलीवुड में कॉमेडी के लिए जाना जाता है। जिनमें हंगामा, हेरा फेरी, हलचल, गरम मसाला जैसी फिल्में शामिल हैं। अब वे हंगामा 2 लेकर लौट रहे हैं। इस बाबत पीटीआई को दिए इंरटव्यू में प्रियदर्शन ने कहा कि कॉमेडी फिल्में लिखना आसान काम नहीं है। फिल्ममेकर ने कहा- मैं बुद्धिमान लोगों के लिए कभी भी कॉमेडी फिल्में नहीं बनाता। मैं इसे उन लोगों के लिए बनाता हूं जिनके अंदर एक बच्चा है। कॉमेडी लिखना आसान नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि आपको यह ध्यान रखना होगा कि आपने पहले जो किया है उसका दोहराव ना हो।

हिंदी फिल्मों में आने के लिए सही समय

 अपने इंटरव्यू में फिल्ममेकर ने आगे कहा, तकनीक वही है, प्लॉट बदल जाता है। इस तरह मैं नेविगेट करता हूं। यह मुश्किल है लेकिन एक बार जब आप इसे कर लेते हैं तो आपको अच्छा लगता है। अपनी कॉमेडी फिल्मों पर बात करते हु प्रियदर्शन ने कहा, मैंने अलग-अलग भाषाओं की शैलियों में फिल्में की हैं और मैंने महसूस किया है कि जब हास्य की बात आती है तो लोग एक जैसे होते हैं। इसलिए मैं लोगों को हंसाने के दबाव से नहीं डरता। उन्होंने हिंदी फिल्मों में वापसी करने का सही समय बताया। कहा कि ये सही समय हे हिंदी फिल्मों में वापसी करने के लिए। क्योंकि यहां कॉमेडी फिल्मों की कमी सी है।

23 जुलाई को हंगामा 2 लेकर आ रहे प्रियदर्शन

प्रियदर्शन जल्द ही शिल्पा शेट्टी और परेश रावल अभिनीत फिल्म हंगामा 2 लेकर आ रहे हैं। इसके पहले प्रियदर्शन ने परेश रावल संग हेरा फेरी, मालामाल वीकली, हंगामा, गरम मसाला जैसी फिल्में कर चुके हैं। हंगामा 2 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 23 जुलाई को स्ट्रीम होगी। जिसमें शिल्पा और परेश रावल के अलावा मीजान जाफरी, साउथ की एक्ट्रेस प्रनीता सुभाष राजपाल यादव, जॉनी लीवर, आशुतोष राणा और जावेद जाफरी नजर आएंगे।

टॅग्स :प्रियदर्शनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!