लाइव न्यूज़ :

Hungama 2 के निर्देशक प्रियदर्शन ने कहा- फिल्म जगत में सुपरस्टारों का यह अंतिम युग है, जानिए फिल्ममेकर ने क्यों कही ऐसी बात

By अनिल शर्मा | Updated: July 21, 2021 16:50 IST

प्रियदर्शन ने निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत 1980 के दशक में “पुचाक्कुरु मुक्कुति” और “बोईंग बोईंग” जैसी मलयाली फिल्मों से की थी। इन दोनों फिल्मों में सुपरस्टार मोहनलाल ने अभिनय किया था। बाद में प्रियदर्शन ने तेलुगु और तमिल फिल्मों का भी निर्देशन किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियदर्शन ने कहा- फिल्म जगत में सुपरस्टारों का यह अंतिम युग है कहा- आज के दर्शक उन फिल्मों को नकार देते हैं जिनमें वास्तविकता नहीं होती शाहरुख खान से लेकर सलमान और अक्षय तक… उन्हें भगवान का धन्यवाद देना चाहिए

फिल्मों में वास्तविकता का पुट बढ़ने के साथ ही, हंगामा 2 (Hungama 2 ) के निर्देशक प्रियदर्शन का मानना है कि धीरे-धीरे सुपरस्टारों का महत्व कम हो जाएगा और उसका स्थान कहानी को पर्दे पर दिखाने की कला ले लेगी। फिल्मोद्योग के बेहतरीन निर्देशकों में से एक प्रियदर्शन ने बॉलीवुड के सबसे नामचीन कलाकारों के साथ काम किया है जिनमें सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार शामिल हैं। उन्हें हेरा फेरी, गरम मसाला और भूल भुलैया जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

प्रियदर्शन ने लगभग 40 साल के अपने करियर में ड्रामा से लेकर कॉमेडी तक कई भाषाओं में फिल्में बनाई हैं। उन्होंने कहा कि आज के दर्शक उन फिल्मों को नकार देते हैं जिनमें वास्तविकता नहीं होती। फिल्ममेकर ने कहा कि फिल्मोद्योग बदल गया है। मुझे लगता है कि यह सुपरस्टारों का अंतिम युग है। आज हम जिन्हें देख रहे हैं... शाहरुख खान से लेकर सलमान और अक्षय तक… उन्हें भगवान का धन्यवाद देना चाहिए। कल का सुपरस्टार फिल्म की विषयवस्तु होगी। प्रियदर्शन ने आगे कहा, मैं देख रहा हूं कि कैसे फिल्में और अधिक वास्तविक होती जा रही हैं। आप विश्वास करने लायक स्थिति के बगैर किसी कहानी को बढ़ा-चढ़ा कर नहीं दिखा सकते। हास्य प्रधान या गंभीर फिल्म में भी उन्हीं चीजों को दिखाया जा सकता है जो विश्वास करने लायक हों। मुझे नहीं लगता कि कोई फिल्म असफल होगी यदि उसमें विश्वास करने लायक सामग्री हो।

प्रियदर्शन ने निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत 1980 के दशक में “पुचाक्कुरु मुक्कुति” और “बोईंग बोईंग” जैसी मलयाली फिल्मों से की थी। इन दोनों फिल्मों में सुपरस्टार मोहनलाल ने अभिनय किया था। बाद में प्रियदर्शन ने तेलुगु और तमिल फिल्मों का भी निर्देशन किया। हिंदी फिल्म उद्योग में उन्होंने 90 के दशक में मुस्कुराहट, गर्दिश और विरासत जैसी फिल्में दी। वर्ष 2000 में आई हेरा फेरी से प्रियदर्शन को भारत भर में सफलता मिली। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी अभिनीत यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 

टॅग्स :प्रियदर्शनबॉलीवुड गॉसिपशिल्पा शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!