लाइव न्यूज़ :

Basu Chatterjee Death: बासु चटर्जी के निधन पर बोले शरद पवार, फिल्मों की ताकत थे बासु दा

By भाषा | Updated: June 4, 2020 18:03 IST

महाराष्ट्र के गृह मंत्री एवं राकांपा नेता अनिल देशमुख ने भी चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने भी ट्वीट करके चटर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘रजनीगन्धा’’ और ‘‘चितचोर’’ जैसी आम जनमानस से जुड़ी, हल्के फुल्के अंदाज वाली फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले अनुभवी फिल्म निर्माता बासु चटर्जी का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बृहस्पतिवार को निधन हो गया। 93 वर्षीय चटर्जी ने सांताक्रूज स्थित अपने आवास पर नींद में ही अंतिम सांस ली।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने मशहूर फिल्म निर्माता बासु चटर्जी के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि आम जनमानस का मानवीय चित्रण ही उनकी फिल्मों की ताकत थी। ‘‘रजनीगन्धा’’ और ‘‘चितचोर’’ जैसी आम जनमानस से जुड़ी, हल्के फुल्के अंदाज वाली फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले अनुभवी फिल्म निर्माता बासु चटर्जी का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बृहस्पतिवार को निधन हो गया। 

93 वर्षीय चटर्जी ने सांताक्रूज स्थित अपने आवास पर नींद में ही अंतिम सांस ली। शोक व्यक्त करते हुए पवार ने ट्वीट किया, '' मशहूर फिल्म निर्माता बासु चटर्जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। आम जनमानस का मानवीय चित्रण ही बासु दा की फिल्मों की ताकत थी। परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना।'' वहीं, महाराष्ट्र के गृह मंत्री एवं राकांपा नेता अनिल देशमुख ने भी चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने भी ट्वीट करके चटर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ श्री बासु चटर्जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उनका काम काफी अच्छा और संवेदनशील है। उनके काम ने लोगों के दिलों को छुआ और उन्होंने लोगों की सामान्य और जटिल भावनाओं के साथ-साथ उनके संघर्षों को भी पर्दे पर उतारा। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’’ 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘दिग्गज फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक बासु चटर्जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने हमें ‘छोटी सी बात’, ‘चितचोर’, ‘रजनीगन्धा’, ‘ब्योमकेश बख्शी’, ‘रजनी’ जैसी तमाम शानदार फिल्में दीं। उनके परिवार, दोस्तों, प्रशंसकों और पूरे फिल्म समुदाय के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’ फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने कहा कि चटर्जी अपने पीछे सिनेमा की महान विरासत छोड़ गए हैं।

टॅग्स :शरद पवारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!