लाइव न्यूज़ :

मानव तस्करी मामला: पटियाला कोर्ट के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे दलेर मेहंदी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 16, 2018 16:11 IST

जमानत की घोषणा के महज कुछ मिनटों पहले ही कोर्ट ने सुनवाई के बाद उन्हें 2 साल की सजा सुनाई थी।

Open in App

पटियाला, 16 मार्च। कबूतरबाजी के नाम से मशहूर 15 साल पुराने मानव तस्करी के मामले में पंजाब की पटियाला कोर्ट ने दलेर मेहंदी को बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है। जमानत की घोषणा के महज कुछ मिनटों पहले ही कोर्ट ने सुनवाई के बाद उन्हें 2 साल की सजा सुनाई थी। जमानत मिलने के बाद मेहंदी ने इस पूरे मामले में कहा है कि कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। वह इस मामले को उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे।

इससे पहले सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मेहंदी को 2 साल की सजा सुनाई थी। मानव तस्करी के मामले में दलेर मेहंदी के खिलाफ 19 सितंबर 2003 को मामला दर्ज किया गया था। करीब 18 साल पुराने मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें मानव तस्करी के मामले में दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें जमानत दे दी गई। 

ये है पूरा मामलामेहंदी और उनके भाई शमशेर ने साल 1998 से 1999 के बीच दो शो अमेरिका में किए थे। इस शो के लिए वह अपनी पूरी टीम के साथ वहां पहुंचे थे। उन पर आरोप लगा था कि अमेरिका में शो करने के दौरान दलेर मेहंदी ने गैर कानूनी तरीके से अपने ग्रुप के कुछ सदस्‍यों को वहीं छोड़ दिया था। 

दलेर मेहंदी साल 1998 में 10 लोगों के साथ अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में शो करने गए थे। इस दौरान उन्होंने तीन लड़कियों को सैन फ्रांसिस्को में ही छोड़ दिया था। इसके बाद अक्टूबर 1999 में दलेर अपने भाई शमशेर के साथ एक बार फिर कुछ लोगों को अपने शो के समूह में शामिल कर साथ ले गए थे और इस दौरान भी उन्होंने तीन लड़कों को गैरकानूनी रूप से न्यू जर्सी में छोड़ दिया था।

टॅग्स :पंजाब समाचारकोर्टबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

भारतदिल्ली के सफदरजंग स्थित घर में जज का शव मिला, आत्महत्या की आशंका, पुलिस कर रही है जांच

क्राइम अलर्टHoneymoon Murder Case: एक छोटी सी गलती और बदल गया राजा हत्याकांड का पूरा सच? जानें कैसे सोनम को 11 महीने बाद मिली जमानत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया