लाइव न्यूज़ :

हुमा कुरैशी की फिल्म Single Salma अक्टूबर 31 को रिलीज होगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2025 15:51 IST

Huma Qureshi Movie: अभिनेत्री हुमा कुरैशी अभिनीत फिल्म ‘सिंगल सलमा’ बड़े पर्दे पर 31 अक्टूबर को रिलीज होगी। निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देहुमा कुरैशी की फिल्म Single Salma अक्टूबर 31 को रिलीज होगी

Huma Qureshi Movie: अभिनेत्री हुमा कुरैशी अभिनीत फिल्म ‘सिंगल सलमा’ बड़े पर्दे पर 31 अक्टूबर को रिलीज होगी। निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। ‘कॉमेडी कपल’ और ‘गच्ची’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए अपनी पहचान बनाने वाले नचिकेत सामंत ने इस फिल्म को निर्देशित किया है तथा इसमें सनी सिंह और श्रेयस तलपड़े भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कुरैशी ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर फिल्म के एक पोस्टर के साथ यह घोषणा साझा करते हुए लिखा, ‘‘लखनऊ और लंदन - दो शहर, दो लड़के और एक सवाल - आखिर कौन बनेगा ‘सिंगल सलमा’ का बलमा, किस्से होगी सलमा की शादी। ट्रेलर कल आएगा।

फिल्म रिलीज 31 अक्टूबर को होगी।’’ मुदस्सर अजीज, अमीना खान और रवि कुमार द्वारा लिखी गई यह कहानी एक महिला सलमा (कुरैशी द्वारा अभिनीत) के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में सलमा अपने परिवार का सहारा बनने के लिए जिंदगी भर काम करती है; हालांकि उसकी पहचान अब भी एकल है क्योंकि वह अविवाहित है और स्थिर नहीं है। यह फिल्म ‘वायकॉम18 स्टूडियोज’ द्वारा ‘एलेमेन3 एंटरटेनमेंट’ के सहयोग से प्रस्तुत की जा रही है। हाल में 19 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ में कुरैशी ने अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेता अरशद वारसी के साथ अभिनय किया है तथा फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है।

टॅग्स :फिल्महुमा क़ुरैशीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम