लाइव न्यूज़ :

स्वरा-फहद की शादी के निमंत्रण कार्ड पर लिखा है 'हम कागज नहीं दिखाएंगे', सामने आई तस्वीरें, मार्च में दोनों करेंगे पारंपरिक शादी

By शिवेंद्र राय | Updated: March 7, 2023 15:51 IST

स्वरा भास्कर और फहद की शादी के निमंत्रण कार्ड भी छप गए हैं और कार्ड पर बनाई गई तस्वीरें अब चर्चा के केंद्र में हैं। कार्ड पर कुछ तस्वीरें बनी हैं जिन पर लिखा है 'कागज नहीं दिखाएंगें', इसके अलावा निमंत्रण कार्ड पर मुंबई का मरीन ड्राइव, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का पोस्टर और स्वारा की प्यारी बिल्ली गालिब को दिखाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वरा भास्कर और पति फहद अहमद करेंगे पारंपरिक रूप से शादीस्वरा भास्कर और फहद की शादी के निमंत्रण कार्ड भी छपेकार्ड पर 'हम कागज नहीं दिखाएंगे' भी लिखा है

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर और राजनीतिक कार्यकर्ता फहद अहमद ने 16 फरवरी 2023 को अपनी शादी की घोषणा की थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज किया था और अपनी शादी को कानूनी रूप से पंजीकृत कराया था। अब स्वरा और फहद की जोड़ी पारंपरिक रूप से शादी करने जा रही है।

शादी के निमंत्रण कार्ड भी छप गए हैं और कार्ड पर बनाई गई तस्वीरें अब चर्चा के केंद्र में हैं। दरअसल स्वरा भास्कर और फहद अहमद की पारंपरिक शादी के निमंत्रण कार्ड पर 2020 में दिल्ली में सीएए के विरोध के दौरान हुई घटनाओं का प्रभाव देखा जा सकता है। कार्ड पर कुछ तस्वीरें बनी हैं जिन पर लिखा है  'कागज नहीं दिखाएंगें', इसके अलावा निमंत्रण कार्ड पर मुंबई का मरीन ड्राइव, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का पोस्टर और स्वारा की प्यारी बिल्ली गालिब को दिखाया गया है।

दरअसल स्वरा और  राजनीतिक कार्यकर्ता फहद अहमद की मुलाकात 2020 में दिल्ली में सीएए के विरोध के दौरान ही हुई थी। यहीं उनकी दोस्ती हुई और फिर प्यार। कुछ साल एक दूसरे के साथ समय बिताने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। 

स्वरा और फहद अहमद की शादी की शादी के निमंत्रण कार्ड को डिजाइन करने की जिम्मेदारी डिजाइनर प्रतीक कुमार के पास थी। प्रतीक ने ही कार्ड की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की है। इसके बारे में बताते हुए ग्राफिक डिजाइनर प्रतीक कुमार ने लिखा है, स्वरा और फहद अहमद की शादी के निमंत्रण पर काम करने का अवसर मिला। स्वरा और फहद नागरिकता विरोधी प्रदर्शन के दौरान कैसे मिले और एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए,  मुंबई और मरीन ड्राइव की उनकी यादें, फिल्मों के लिए उनका स्थायी प्यार और निश्चित रूप से, उनकी खूबसूरत बिल्ली गालिब। दोनों ऐसा ही निमंत्रण पत्र चाहते थे।

बता दें कि स्वरा ने फरवरी में सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि  स्पेशल मैरिज एक्ट के अंतर्गत उन्होंने शादी की है। स्वरा ने ही बताया था कि पारंपरिक शादी मार्च में होगी। 

टॅग्स :स्वरा भाष्करCAAएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)दिल्लीमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार