लाइव न्यूज़ :

जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' देख इम्प्रेस हुए ऋतिक रोशन, सोशल मीडिया पर की जमकर तारीफ

By अमित कुमार | Updated: August 13, 2020 08:11 IST

जाह्नवी कपूर की नई फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' को दर्शकों से अच्छा रिव्यू मिल रहा है। वहीं अब बॉलीवुड सेलेब्स भी इस फिल्म पर अपनी राय दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे जाह्नवी कपूर की एक्टिंग देख बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन भी उनसे प्रभावित नजर आए। ऋतिक का ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फिल्म में गुंजन सक्सेना के पिता के रोल में दिख रहे पंकज त्रिपाठी भी दमदार नजर आ रहे हैं।

फिल्म ‘गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिव्यू मिल रहा है। फैंस जाह्नवी कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर पहली बार किसी बायोपिक फिल्म में नजर आईं हैं और उन्होंने अपने किरदार से फिल्म में जान फूंकने का काम किया है। 

 जाह्नवी कपूर की एक्टिंग देख बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन भी उनसे प्रभावित नजर आए। ऋतिक रोशन ने जाह्नवी और फिल्म की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया है। ऋतिक रोशन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उन्होंने फिल्म गुंजन सक्सेना अभी देखी है। क्या शानदार फिल्म है। ये फिल्म रुलाने के साथ आपको खूब हंसाती भी है। पूरी टीम शानदार है। ऋतिक का ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

पंकज त्रिपाठी का भी है दमदार रोल

फिल्म के निर्देशक शरण शर्मा ने फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर पर भरोसा किया और वह इस पर पूरी तरह से खड़ी उतरी हैं। फिल्म में दिखाए गए हर एक किरदार ने फैंस को अपनी तरफ खींचने की कोशिश की है। खास बात ये है कि फिल्म में गुंजन सक्सेना के पिता के रोल में दिख रहे पंकज त्रिपाठी भी दमदार नजर आ रहे हैं। असल में भी गुंजन की जिंदगी में उनके पिता का अहम रोल माना जाता है। 

कलाकारों ने किया है जबरदस्त काम

विनीत कुमार और अंगद बेदी भी काफी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। ये कहानी है तीस साल पहले के लखनऊ में रहने वाली एक लड़की की, जिसका सपना पायलट बनना है। बचपन से ही इस तरह की सपना देखने वाली इस लड़की को देख मां को लगता है कि वहव उसका बचपना है। वहीं भाई की ओर से भी गुंजन को अपने सपने को सच करने का साथ नहीं मिलता। 

टॅग्स :गुंजन सक्सेना द करगिल गर्लजाह्ववी कपूरऋतिक रोशनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!