लाइव न्यूज़ :

ऋतिक रोशन के हाथ में सिगरेट देख फैन ने पूछा बेटों के साथ खड़े होकर स्मोक कर रहे हो? एक्टर ने दिया जोरदार जवाब

By अमित कुमार | Updated: April 27, 2020 12:15 IST

लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान अपने दोनों बेटों के साथ ऋतिक के साथ ही रह रही हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे हाल ही में सुजैन ने एक फोटो शेयर की है। इसमें उनके दोनों बेटे अपने पिता ऋतिक के साथ नजर आ रहे हैं। सुजैन ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में विलियम हेनरी की कविता 'लेजर' की कुछ पंक्तियां लिखी हैं।

ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान अपने दोनों बेटों के साथ ऋतिक के घर पर रह रही हैं। लॉकडाउन के इस दौर में पूरी फैमिली मजे से है। हाल ही में सुजैन ने एक फोटो शेयर की है। इसमें उनके दोनों बेटे अपने पिता ऋतिक के साथ नजर आ रहे हैं। तीनों फ्लैट की बालकनी में खड़े हैं और आपस में बात कर रहे हैं। वहीं इस तस्वीर पर एक फैन ने ऋतिक रोशन से एक अजीबो-गरीब सवाल पूछ लिया।

फैन ने लिखा, ऋतिक क्या आपने बच्चों के सामने हाथ में सिगरेट ली हुई है? या फिर यह मेरा भ्रम है। उम्मीद करती हूं कि आप ऐसा नहीं कर रहे होंगे, मुझे बहुत बहुत बुरा लगेगा। इस पर ऋतिक ने बिना देर किए ही फैन को जवाब दिया। ऋतिक ने लिखा, 'मैं सिगरेट नहीं पीता, मैं नॉन-स्मोकर हूं। अगर मेरे पास सच में क्रिश वाली पावर होती तो मैं सबसे पहले इस प्लैनिट से सभी सिगरेट को खत्म कर देता।'

वहीं सुजैन ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में विलियम हेनरी की कविता 'लेजर' की कुछ पंक्तियां लिखी हैं। सुजैन ने लिखा, ''जिंदगी क्या है, देखभाल से भरी हुई।'' उन्होंने आगे लिखा, ''हमारे पास खड़े रहने और देखने का वक्त नहीं है। प्यार से किसी चीज का कारण और हाल चाल पूछने का वक्त नहीं है। इसलिए कुछ देर रुकें और निहारने का आनंद उठाएं। अपने अंदर महसूस करें, इसे अपने अंदर समाहित करें। हम सभी लोग कहीं ना कहीं जा रहे हैं, जबकि हमें पता नहीं कि हम कहां जा रहे हैं। इसी शानदार चीज को जिंदगी कहते हैं।''

टॅग्स :ऋतिक रोशनबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच