Fighter Advance Booking: ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'फाइटर' 25 जनवरी को सिनेमाहॉल्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। रिलीज से पहले ही दर्शकों में इसे लेकर रोमांच देखा जा रहा है और लोग जमकर एडवांस बुकिंग कर रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के अनुसार एडवांस बुकिंग के रूप में फिल्म के अब तक 55 हजार टिकट बिक चुके हैं। इनमें से 45 हजार टिकट पीवीआर+आईनॉक्स ने बेचे हैं जबकि सिनेपोलिस के 10 हजार टिकट बिक चुके हैं।
सिद्दार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 'फाइटर' का ट्रेलर 16 जनवरी को जारी हुआ था और इसने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी थी।
'फाइटर' में विलेन की भूमिका ऋषभ साहनी ने निभाई है। ट्रेलर में ऋतिक के साथ एक्शन सीन करते नजर आ रहे फिल्म के विलेन अभिनेता ऋषभ साहनी के जबरदस्त एक्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। ऋषभ साहनी ने इससे पहले निखिल आडवाणी की 'द एम्पायर' में ने बाबर के भाई महमूद की भूमिका निभाई थी।
ऋषभ साहनी ने जो किरदार निभाया है वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के भीतर से भारत पर हमलों का मास्टरमाइंड है। 'फाइटर' को भारतीय सिनेमा की पहली एरियल एक्शन फिल्म कहा जा रहा है। ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर के अलावा अक्षय ओबेरॉय, करण सिंह ग्रोवर और संजीदा शेख भी शामिल हैं।