लाइव न्यूज़ :

Fighter Advance Booking: ऋतिक रोशन की 'फाइटर' के लिए दर्शकों में गजब का उत्साह, रिलीज से पहले बुक हुए इतने टिकट

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 23, 2024 11:34 IST

सिद्दार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 'फाइटर' का ट्रेलर 16 जनवरी को जारी हुआ था और इसने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं'फाइटर' में विलेन की भूमिका ऋषभ साहनी ने निभाई है फिल्म 'फाइटर' 25 जनवरी को सिनेमाहॉल्स में रिलीज होने के लिए तैयार

Fighter Advance Booking:  ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'फाइटर' 25 जनवरी को सिनेमाहॉल्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। रिलीज से पहले ही दर्शकों में इसे लेकर रोमांच देखा जा रहा है और लोग जमकर एडवांस बुकिंग कर रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के अनुसार एडवांस बुकिंग के रूप में फिल्म के अब तक 55 हजार टिकट बिक चुके हैं। इनमें से 45 हजार टिकट पीवीआर+आईनॉक्स ने बेचे हैं जबकि सिनेपोलिस के 10 हजार टिकट बिक चुके हैं। 

सिद्दार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 'फाइटर' का ट्रेलर 16 जनवरी को जारी हुआ था और इसने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। 

'फाइटर' में विलेन की भूमिका ऋषभ साहनी ने निभाई है। ट्रेलर में ऋतिक के साथ एक्शन सीन करते नजर आ रहे फिल्म के विलेन अभिनेता ऋषभ साहनी के जबरदस्त एक्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।  ऋषभ साहनी ने इससे पहले  निखिल आडवाणी की 'द एम्पायर' में ने बाबर के भाई महमूद की भूमिका निभाई थी।

ऋषभ साहनी ने जो किरदार निभाया है वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के भीतर से भारत पर हमलों का मास्टरमाइंड है। 'फाइटर' को भारतीय सिनेमा की पहली एरियल एक्शन फिल्म कहा जा रहा है। ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर के अलावा अक्षय ओबेरॉय, करण सिंह ग्रोवर और संजीदा शेख भी शामिल हैं।

टॅग्स :ऋतिक रोशनदीपिका पादुकोणहिन्दी सिनेमा समाचारबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?