लाइव न्यूज़ :

ऋतिक रोशन, कैटरीना कैफ के नए जोमैटो एड की हुई आलोचना पर कंपनी ने दिया जवाब

By वैशाली कुमारी | Updated: September 1, 2021 13:59 IST

सोशल मीडिया पर जोमैटो के इस एड की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।  कमेंट करते हुए लोग कह रहे हैं कि यह विज्ञापन सिर्फ और सिर्फ दिखावा है जबकि कंपनी डिलीवरी बॉयस के प्रति बिल्कुल भी संवेदना नहीं रखती।

Open in App
ठळक मुद्देचारों तरफ से आलोचना सुनने के बाद कंपनी को आखिरकार सफाई देनी पड़ीउन्होंने डिलीवरी बॉयज को असल हीरो बताते हुए कस्टमर तक मैसेज पहुंचाने की कोशिश की

जोमैटो ने हाल ही में दो नए ऐड रिलीज किए हैं। इस ऐड में जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ के घर फूड डिलीवरी करने जाते हैं। डिलीवरी ब्वॉय इन एक्टर्स को देखकर अपने काम के प्रति कमिटमेंट दिखाते हैं और वहां से अगले डिलीवरी की ओर निकल जाते हैं। वह यह ध्यान रखते हैं कि सेलिब्रिटी के चार्म के आगे उनके कस्टमर की डिलीवरी ज्यादा मायने रखती है। जोमैटो ने इसके लिए एक टैगलाइन भी रखी है 'हर कस्टमर है स्टार' । 

जोमैटो इस एड के माध्यम से अपने डिलीवरी बॉय की काम के प्रति निष्ठा को दिखाना चाहता है साथ में यह मैसेज भी देता है कि चाहे कोई बड़ा सेलिब्रिटी हो या आम इंसान उनके लिए सभी कस्टमर एक जैसे हैं। समय पर डिलीवरी करना उनका मुख्य उद्देश्य है। इस ऐड की तो तारीफ हो ही रही हैं लेकिन वर्तमान माहौल ने इस ऐड को आलोचना से घेर लिया है। 

सोशल मीडिया पर इस एड की उड़ रही है धज्जियां

सोशल मीडिया पर जोमैटो के इस एड की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।  कमेंट करते हुए लोग कह रहे हैं कि यह विज्ञापन सिर्फ और सिर्फ दिखावा है जबकि कंपनी डिलीवरी बॉयस के प्रति बिल्कुल भी संवेदना नहीं रखती। कुछ कमेंट में लोगों ने यहां तक कहा कि वर्तमान माहौल में कंपनी के पास इतने बड़े स्टार्स को हायर करने का पैसा है और डिलीवरी बॉय जैसे जरूरतमंदों पर उनकी बुरी स्थिति पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। 

जमाटो ने दिया जवाब

चारों तरफ से आलोचना सुनने के बाद कंपनी को आखिरकार सफाई देनी पड़ी। जोमैटो ने क्लेरिफिकेशन देते हुए ट्विटर पर ट्वीट किया कि यह ऐड काफी समय पहले प्लान किया गया था और इसकी शूटिंग 2 महीने पहले हो चुकी है। उस वक्त इस तरह का कोई माहौल नहीं था जहां डिलीवरी ब्वाय की सैलरी या काम करने की कंडीशन पर सवाल उठ रहे हो।

कंपनी ने आगे कहा कि इस विज्ञापन के माध्यम से वह डिलीवरी बॉयस के महत्व को दिखाना चाहते हैं जिससे लोग उनकी इज्जत करें। उन्होंने डिलीवरी बॉयज को असल हीरो बताते हुए कस्टमर तक मैसेज पहुंचाने की कोशिश की ताकि लोग उनसे अच्छा व्यवहार करें।

टॅग्स :ऋतिक रोशनकैटरीना कैफजोमैटोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!