लाइव न्यूज़ :

फिल्म फाइटर की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंचे ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण, सरकारी टीचर संभालेंगे लॉ एंड ऑर्डर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 8, 2023 14:57 IST

एसडीएम का कहना था कि 7 से 11 फ

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म फाइटर की शूटिंग के लिए दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन कश्मीर के पहलगाम में शूटिंग के लिए पहुंच गए हैं।पहली बार सरकारी अध्यापकों को फिल्म की शूटिंग में लॉ एंड ऑर्डर का जिम्मा देते हुए उन्हें ड्यूटी मेजिस्ट्रेट बनाया गया है।

जम्मू: डायरेक्टर सिद्धार्थ आंनद द्वारा निर्देशित फीचर फिल्म फाइटर की शूटिंग के लिए दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन कश्मीर के पहलगाम में शूटिंग के लिए पहुंच गए हैं। खबर यह नहीं है कि फिल्म की टीम और सितारे कश्मीर में शूटिंग के लिए आए हैं बल्कि खबर यह है कि पहली बार सरकारी अध्यापकों को फिल्म की शूटिंग में लॉ एंड ऑर्डर का जिम्मा देते हुए उन्हें ड्यूटी मेजिस्ट्रेट बनाया गया है।

इसकी पुष्टि पहलगाम के सब डिविजनल मेजिस्ट्रेट अर्थात एसडीएम ने भी कही है। एसडीएम का कहना था कि 7 से 11 फरवरी के चार दिनों की शूटिंग के दौरान लॉ एंड ऑर्डर की समस्या से निपटने की खातिर सात सरकारी अधिकारियों को ड्यूटी मेजिस्ट्रेट बनाया गया है। हालांकि वे इसके प्रति कोई कमेंट नहीं करते थे कि पहली बार सरकारी अध्यापकों को ड्यूटी मेजिस्ट्रेट क्यों बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार, ये सभी सातों सरकारी अध्यापक अर्थात ड्यूटी मेजिस्ट्रेट विभिन्न स्थानों पर होने वाली शूटिंग की रिपोर्ट पहलगाम के तहसीलदार को देंगें और साथ ही हर घंटे की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ भी साझा करेंगे। अभी तक कश्मीर में होने वाली फिल्मों की शूटिंगों में लॉ एंड ऑर्डर की समस्या से निपटने की खातिर हमेशा ही पुलिस को ऐसी ड्यूटी सौंपी जाती रही है जबकि पहले किस्म के प्रयोग में सरकारी अध्यापकों को अपने काम से हटा कर ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की भूमिका में तैनात करने पर सभी हैरान जरूर थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरऋतिक रोशनदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया