लाइव न्यूज़ :

कैसे हुई मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जानें

By अंजली चौहान | Updated: September 12, 2024 13:50 IST

Malaika Arora Father Death Updates: मलाइका अरोड़ा के पिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है

Open in App

Malaika Arora Father Death Updates: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और सलमान खान की एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता की अचानक से मौत ने न सिर्फ परिवार बल्कि इंडस्ट्री को भी सदमे में डाल दिया है। मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता अनिल मेहता की दुखद मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

अनिल मेहता की 11 तारीख बुधवार को घर की छठी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। संदिग्ध अवस्था में हुई मौत को सुसाइड बताया जा रहा है वहीं, परिवार का दावा है कि यह एक हादसा है। इस बीच, आज शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है जिसमें मौत का असल खुलासा हुआ है। उनका पोस्टमार्टम बांद्रा के भाभा अस्पताल में किया गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पोस्टमार्टम से पता चला है कि अनिल मेहता की मौत कई चोटों के कारण हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, अनिल मेहता ने आत्महत्या करने से कुछ क्षण पहले मलाइका और अमृता को फोन किया था। उन्होंने कथित तौर पर कहा था, "मैं बीमार और थका हुआ हूं।"

कथित तौर पर, मलाइका की मां जॉयस ने भी पुलिस को बताया कि जब अनिल की मौत हुई, तब वह घर में ही थीं। उनके अनुसार, अनिल हर सुबह बालकनी में बैठकर अखबार पढ़ते थे। जिस दिन उनकी मौत हुई, वह बालकनी में उन्हें देखने गईं, लेकिन वह नहीं मिले। जब वह रेलिंग पर झुकीं, तो उन्होंने देखा कि बॉडीगार्ड मदद के लिए चिल्ला रहा था। जॉयस ने पुलिस को यह भी बताया कि अनिल को कोई बीमारी नहीं थी और उनके घुटने में मामूली दर्द था।

इस बीच, आज मलाइका के पिता का अंतिम संस्कार सांताक्रूज के हिंदू श्मशान घाट में हुआ। इस दौरान एक्ट्रेस और उनका परिवार साथ नजर आया। 

टॅग्स :मलाइका अरोराअरबाज़ खानअर्जुन कपूरआत्महत्या प्रयासमुंबई पुलिसहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई