लाइव न्यूज़ :

Housefull 4 Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही है धमाका, जानिए छठे दिन की कमाई

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 31, 2019 10:06 IST

'हाउसफुल 4' ने पहले ही दिन धमाका मचा दिया था। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन अपनी हाउसफुल सीरीज की पिछली फिल्मों के मुकाबले ज्यादा रहा।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'हाउसफुल 4' की पहले दिन की कमाई लगभग 20 करोड़ रुपए थी।अब तक इस फिल्म ने 125 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar), कृति सेनन (Kriti Sanon), बॉबी देओल (Bobby Deol), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) स्टारर फिल्म 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) ने छठे दिन भी बंपर कमाई की। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'हाउसफुल 4' ने चौथे दिन 15 से 16 करोड़ की कमाई की है।

हाउसफुल 4 के टोटल कलेक्शन की बात करें तो अब तक इस फिल्म ने 125 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के इस शानदार कलेक्शन को देखकर लगता है कि यह फिल्म 135 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक 'हाउसफुल 4' को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं, मुंबई, पूणे और बैंगलोर जैसे शहरों में फिल्म का प्रदर्शन इन राज्यों के मुकाबले थोड़ा फीका रहा।

धनतेरस के मौके पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म पहले दिन 19.08 करोड़, दूसरे दिन 18.81, तीसरे दिन 15.33 करोड़, चौथे दिन 34.56 और पांचवे दिन 24 करोड़ रुपये की कमाई की। लेकिन कमाई से इतर फिल्म दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो पाई है।

'हाउसफुल 4' ने पहले ही दिन धमाका मचा दिया था। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन अपनी हाउसफुल सीरीज की पिछली फिल्मों के मुकाबले ज्यादा रहा। बॉक्स ऑफिस इंडिया की बेवसाइट की अगर हम बात करें तो यहां पर इस फिल्म की कमाई लगभग 20 करोड़ रुपए बताई गई थी।हाउसफुल 4 ने रिलीज के पहले ही दिन 'सांड की आंख' और 'मेड इन चाइना' जैसी फिल्मों को कड़ी टक्कर दी। लेकिन यह फिल्म समीक्षकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो पाई। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने 'हाउसफुल 4' को सिर्फ डेढ़ स्टार ही दिए हैं। साथ ही इस मूवी को 'हाउसफुल' सीरीज की सबसे कमजोर फिल्म बताया है। तरण आदर्श के ट्वीट में लिखा है- "फिल्म लोगों को हंसाने के लिए तो पूरी ताकत लगाती है, लेकिन इसका खराब डायरेक्शन और ओवर द टॉप परफॉर्मेंस फिल्म को ले डूबा।"    

 

टॅग्स :हाउसफुल ४अक्षय कुमारकृति सेननबॉलीवुड गॉसिपबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?