लाइव न्यूज़ :

'मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा है, मैंने जीवन के 10 साल दिए', सुनवाई के दौरान अदालत में रो पड़ीं हनी सिंह की पत्नी

By अनिल शर्मा | Updated: August 28, 2021 16:01 IST

दिल्ली की तीस हजारी अदालत में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के समक्ष शालिनी तलवार ने कहा, ‘‘मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा है। मैंने जीवन के 10 साल दिए। मैं अपना सबकुछ छोड़कर उसके साथ खड़ी रही। अब उसने मुझे छोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसुनवाई के दौरान अदालत में रो पड़ीं हनी सिंह की पत्नीशालिनी ने अपने गायक व अभिनेता पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया हैहनी सिंह और तलवार ने 23 जनवरी, 2011 को शादी की थी

नयी दिल्लीः पंजाबी गायक एवं अभिनेता यो यो हनी सिंह की पत्नी शनिवार को घरेलू हिंसा के एक मामले में सुनवाई के दौरान अदालत कक्ष में रो पड़ीं। महिला ने अपने पति और उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। दिल्ली की तीस हजारी अदालत में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के समक्ष शालिनी तलवार ने कहा, ‘मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा है। मैंने जीवन के 10 साल दिए। मैं अपना सबकुछ छोड़कर उसके साथ खड़ी रही। अब उसने मुझे छोड़ दिया।’

इस पर न्यायाधीश ने कहा कि वह याचिकाकर्ता के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। मजिस्ट्रेट ने याचिकाकर्ता से पूछा, अब आप अदालत से क्या चाहती हैं? आपकी शादी किस स्थिति में है? आप दोनों के बीच प्रेम कहां खो गया?’’ इसके आगे न्यायाधीश ने कहा कि अगर मामला सुलझ जाता है तो ज्यादा बेहतर होगा। वहीं शनिवार को हनी सिंह के अदालत के समक्ष पेश नहीं होने और आय से संबंधित हलफनामा दायर नहीं करने पर मजिस्ट्रेट ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, ‘‘ कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। यह चौंकाने वाला है कि इस मामले को इतने हल्के में लिया जा रहा है।

हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने अपने गायक व अभिनेता पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है और घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत मुआवजे के रूप में 20 करोड़ रुपये की राशि मांगी है। हिरदेश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह और तलवार ने 23 जनवरी, 2011 को शादी की थी। 

टॅग्स :Yo Yo Honey Singhbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?