लाइव न्यूज़ :

मुंबई हमले पर बनी 'होटल मुंबई', फिल्म में पाकिस्तान का जिक्र ना होने से विवादों ने घेरा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 10, 2018 17:21 IST

हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड की फिल्म द फर्स्‍ट मेजर वेस्‍टर्न मोशन पिक्‍चर की फिल्‍म 'होटल मुंबई' के कई अहम सीन में मुंबई हमलों को पेश किया गया है।

Open in App

मुंबई, 10 सितंबर: मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आंतकी हमले को कौन भला भूल सकता है। पाकिस्तान ने इस हमले को अंजाम दिया था। हॉलीवुड में इस हादसे को पर्दे पर उतारा गया है। इस हमले के 10 साल बाद हमले को लेकर बनीं एक फिल्म आलोचनाओं का विषय बन गई है।

हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड की फिल्म द फर्स्‍ट मेजर वेस्‍टर्न मोशन पिक्‍चर की फिल्‍म 'होटल मुंबई' के कई अहम सीन में मुंबई हमलों को पेश किया गया है। लेकिन इस पूरी फिल्‍म में कहीं भी मुंबई हमले को अंजाम देने वाले पाकिस्‍तान का जिक्र तक नहीं किया गया है। जिस कारण से फिल्म के रिलीज होने के बाद हर कोई इसकी आलोचना कर रहा है। शुक्रवार को 'होटल मुंबई' को  'टोरंटो इंटरनेश्‍नल फिल्‍म फेस्टिवल (टीआईएफएफ)' में पेश किया गया था।

आस्‍ट्रेलियन निर्देशक अंटोनी मार्स ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। ये फिल्म हुए हमलों के दौरान होटल ताज में घेराबंदी करने वाले आतंकियों पर आधारित है, जिनके निशाने पर इस होटल के सैकड़ों मेहमान थे। इस आंकती हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा ने ली थी। इस  पूरे आतंकी ऑपरेशन को पाकिस्‍तान द्वारा नियोजित किया गया था। लेकिन फिल्म में ऐसा कुछ दिखाया ही नहीं गया है। फिल्म में लश्‍कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान का ना तो जिक्र किया गया है और ना ही ही कहीं नाम लिया गया है। 

इस हॉलीवुड फिल्‍म में इंडियन ऑरिजन एक्‍टर देव पटेल और अनुपम खेर भी लीड रोल मे हैं। वहीं, जब फिल्म को लेकर निर्देशक से पूछा गया कि उन्होंने कहीं भी पाकिस्तान और  लश्‍कर-ए-तैयबा का जिक्र नहीं किया है तो उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया था। हांलाकि इस फिल्म को लेकर दुनियाभर में फिलहाल आलोचना हो रही है। 

टॅग्स :मुंबईअनुपम खेर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?